फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPPSC will start recruitment soon, Candidates are asked to get registered by creating their profile

HPPSC Recruitment: लोकसेवा आयोग जल्द शुरू करेगा भर्तियां, उम्मीदवारों को प्रोफाइल बनाने के लिए कहा

Mon, 27 Mar 2023 10:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Mar 2023 10:06 PM IST
सार

प्रदेश में क्लास वन और टू के साथ तृतीय श्रेणी की सभी भर्तियों का जिम्मा मिलते ही राज्य लोकसेवा आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को आयोग ने अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
HPPSC will start recruitment soon, Candidates are asked to get registered by creating their profile
हिमाचल लोकसेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में क्लास वन और टू के साथ तृतीय श्रेणी की सभी भर्तियों का जिम्मा मिलते ही राज्य लोकसेवा आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को आयोग ने अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू कर दिया है। इस एप्लिकेशन का मुख्य उद्देश्य इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग के पोर्टल पर एक बार अपनी प्रोफाइल बनाकर खुद को पंजीकृत करने की अनुमति देना है।

विज्ञापन


 इस सिस्टम से अभ्यर्थी समय-समय पर अपनी प्रोफाइल को अपडेट कर सकेंगे, ताकि वे विज्ञापन जारी होते ही विज्ञापित पदों के लिए आवेदन कर सकें। एक बार इस सिस्टम में पंजीकृत होने के बाद उम्मीदवार कुछ क्लिक के साथ विज्ञापित पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे न केवल उनका समय बचेगा बल्कि अंतिम क्षणों में पोर्टल पर ट्रैफिक की भीड़ से भी बचेंगे। आयोग के सचिव डीके रत्न ने सभी इच्छुक उम्मीदवाकों से इस सिस्टम का लाभ उठाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed