फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hppsc invited online applications to fill 1088 HP Police Constable posts, know the last date

HP Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, जानें अंतिम तिथि

Thu, 03 Oct 2024 10:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Oct 2024 10:46 PM IST
सार

लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  इस संबंध में आयोग की ओर से गुरुवार को भर्ती से संबंधित विज्ञापन सूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
hppsc invited online applications to fill 1088 HP Police Constable posts, know the last date
हिमाचल पुलिस भर्ती 2024 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में विशेष पुलिस कांस्टेबल के 1,088 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य लोक सेवा आयोग ने वीरवार को विज्ञापन जारी कर इन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। 708 पुरुष और 380 महिला कांस्टेबल की भर्ती होगी। भर्ती में शामिल होने के लिए 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन फार्म लिए जाएंगे। अन्य किसी भी माध्यम से फार्म जमा नहीं होंगे। विशेष पुलिस कांस्टेबल नशे की रोकथाम के लिए भर्ती किए जा रहे हैं। भर्ती परीक्षा पास करने वालों का डोप टेस्ट भी होगा। 18 से 25 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र होंगे। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं कक्षा पास रखी गई है।

विज्ञापन

चयनित विशेष पुलिस कांस्टेबलों को लेवल तीन में 20,200-64,000 रुपये के पे बैंड के तहत वेतन मिलेगा
प्रदेश में होने जा रही भर्ती के तहत विशेष पुलिस कांस्टेबलों को पहले कमांडो नाम दिए जाने की चर्चा थी। वीरवार को लोक सेवा आयोग से जारी विज्ञापन में कमांडो फोर्स शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया। इन्हें विशेष सेवाओं के लिए पुलिस कांस्टेबल का पदनाम दिया गया है। लोक सेवा आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रतन ने बताया कि पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन आयोग की वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर 31 अक्तूबर 11:59 बजे तक किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस श्रेणी के लिए कितने पद आरक्षित
पुरुष कांस्टेबल : अनारक्षित 208, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के लिए 19, होमगार्ड 54, अनुसूचित जाति 101, एससी स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन 16, एससी बीपीएल के लिए 24, एससी होमगार्ड 27, अनुसूचित जनजाति 20, एसटी बीपीएल 8, एसटी होमगार्ड 4, एसटी पूर्व एक्स सर्विसमैन के परिजनों 1, ओबीसी 81, ओबीसी स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन 14 ,ओबीसी बीपीएल 25, ओबीसी होमगार्ड 22, ईडब्ल्यूएस 68 और ईडब्ल्यूएस होमगार्ड के लिए 13 पद आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन

महिला कांस्टेबल : अनारक्षित 104, अनारक्षित स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन 9, अनारक्षित भूतपूर्व सैनिकों के परिजनों 31, अनारक्षित होमगार्ड 24, अनुसूचित जाति 46, एससी स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों 5, अनुसूचित जाति बीपीएल 10, एससी भूतपूर्व सैनिक के परिजनों 11, अनुसूचित जनजाति 13, अनुसूचित जनजाति बीपीएल 3, एससी वर्ग के एक्स सर्विसमैन के परिजन 4, अन्य पिछड़ा वर्ग 38, अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों 5, ओबीसी बीपीएल 11, ओबीसी पूर्व सैनिकों के परिजन 7, ओबीसी होमगार्ड 11, ईडब्ल्यूएस 32 और ईडब्ल्यूएस होमगार्ड श्रेणी से तीन पद भरे जाएंगे।


यहां क्लिक कर देखें पदोंं का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed