{"_id":"6443d3e33f5fc76da300cc0b","slug":"hppsc-civil-judge-recruitment-law-degree-holders-get-chance-to-become-civil-judge-know-date-of-application-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Civil Judge Recruitment: हिमाचल में सिविल जज बनने का मौका, लोकसेवा आयोग ने मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Civil Judge Recruitment: हिमाचल में सिविल जज बनने का मौका, लोकसेवा आयोग ने मांगे आवेदन
Sun, 23 Apr 2023 12:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:15 PM IST
सार
राज्य लोकसेवा आयोग ने सिविल जज के 17 पद भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 22 से 35 वर्ष के युवा 12 मई तक आवेदन कर सकेंगे। महिला आवेदकों से कोई फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
हिमाचल लोक सेवा आयोग
- फोटो : Social Media
विस्तार
कानून की डिग्री करने वालों के लिए सिविल जज बनने का मौका है। राज्य लोकसेवा आयोग ने सिविल जज के 17 पद भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 22 से 35 वर्ष के युवा 12 मई तक आवेदन कर सकेंगे। महिला आवेदकों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। सामान्य श्रेणी के लड़कों से 400 रुपये और आरक्षित वर्ग से 100 रुपये फीस ली जाएगी।
विज्ञापन
लोकसेवा आयोग के सचिव ने बताया कि सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही मंजूर किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदनों पर विचार नहीं होगा। हिमाचल प्रदेश के स्थायी निवासियों को ही अनुसूचित जाति और जनजाति का आरक्षण मिलेगा। अन्य राज्यों के आरक्षित वर्ग के आवेदकों को सामान्य श्रेणी में माना जाएगा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त कानून की डिग्री प्राप्त करने वाले ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन