फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPPSC Administrative Service Combined Exam 2023 Result, Himachal gets seven new HAS officers, Anmol tops

HPAS Exam Result: हिमाचल को मिले सात एचएएस अफसर, अनमोल ने किया टॉप

Wed, 06 Mar 2024 11:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Mar 2024 11:13 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग ने बुधवार को राज्य प्रशासनिक सेवा की संयुक्त परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
HPPSC Administrative Service Combined Exam 2023 Result, Himachal gets seven new HAS officers, Anmol tops
अनमोल ने राज्य प्रशासनिक सेवा की संयुक्त परीक्षा में टॉप किया - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश को सात नए एचएएस अफसर मिल गए हैं। राज्य लोकसेवा आयोग ने बुधवार को राज्य प्रशासनिक सेवा की संयुक्त परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। अनमोल ने परीक्षा में टॉप किया है। मंडी के रहने वाले अनमोल वर्तमान में खंड विकास अधिकारी टुटू के पद पर कार्यरत हैं। दूसरे स्थान पर जिला बिलासपुर के श्रीनयनादेवी की हिमानी शर्मा रही हैं। आयोग ने 11 पदों के लिए परीक्षा ली थी। पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने पर एचएएस और एचपीएस के दो-दो पद रिक्त रह गए हैं। राज्य लोकसेवा आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रतन ने बताया कि 1 अक्तूबर, 2023 को एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। 13 दिसंबर से 19 दिसंबर, 2023 तक मुख्य परीक्षा हुई। मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के 4 से 6 मार्च तक साक्षात्कार लिए गए। उन्होंने बताया कि सात अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। अनमोल, हिमानी शर्मा, अनुभव तंवर, कार्तिक डोगरा, करणवीर सिंह, नेहा नेगी और योगेश का चयन एचएएस अधिकारी के तौर पर किया गया है।
विज्ञापन




 

लोगों की मदद और समाज सेवा लक्ष्य : अनमोल
अनमोल ने अपने तीसरे प्रयास में एचएएस परीक्षा पास कर प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया। अनमोल ने बताया कि उन्हें माता-पिता से सफलता पाने की प्रेरणा मिली। पिता एचएएस अधिकारी रह चुके हैं, जबकि माता सामाजिक कार्य में सक्रिय हैं। अनमोल जिला कांगड़ा, बिलासपुर और ग्रामीण विभाग मुख्यालय सहित जिला शिमला के दुर्गम क्षेत्र कुपवी में भी खंड विकास अधिकारी रह चुके हैं। अनमोल ने बताया कि उनका लक्ष्य लोगों की भलाई और समाज सेवा करना है। उन्होंने एनआईटी हमीरपुर से बीटेक और आईआईटी दिल्ली से इन्वायरनमेंट टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक के बेटे ने पास एचएएस की परीक्षा, बनेगा एसडीएम
 उपमंडल करसोग के क्यारगी लोअर गांव के योगेश कुमार ने एचएएस की परीक्षा पास पास कर नाम रोशन किया है। योगेश साधारण परिवार से हैं। उनके पिता रामलाल ट्रक ड्राइवर हैं जबकि माता गृहिणी है। योगेश ने तीसरे चांस में बिना किसी कोचिंग के हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा पास की है। इससे पहले भी उन्होंने दो बार परीक्षा पास की थी, लेकिन साक्षात्कार में रह गए थे। योगेश की प्रारंभिक शिक्षा विद्या भारती स्कूल करसोग से हुई। 12वीं की पढ़ाई मॉडल पब्लिक स्कूल करसोग से हुई। सेंट्रल यूनिवर्सिटी धर्मशाला से एमएससी की है। योगेश की कामयाबी पर घर पर बधाइयों का तांता लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed