फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPCA will go to the shelter of rain god Indrunag before test test match between india and australia

India vs Australia Test Match: टेस्ट मैच से पहले बारिश के देवता इंद्रुनाग की शरण में जाएगा एचपीसीए

Sun, 15 Jan 2023 12:08 PM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 15 Jan 2023 12:08 PM IST
सार

 एचपीसीए फरवरी माह में खनियारा स्थित इंद्रुनाग मंदिर में विशेष हवन के बाद भंडारा भी लगाएगा। 15 फरवरी के बाद कभी भी इंद्रुनाग मंदिर में पूजा हो सकती है।

विज्ञापन
HPCA will go to the shelter of rain god Indrunag before test test match between india and australia
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में एक मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच में बारिश खलल न डाले, इसके लिए एचपीसीए इंद्रुनाग देवता की शरण में जाएगा। एचपीसीए फरवरी माह में खनियारा स्थित इंद्रुनाग मंदिर में विशेष हवन के बाद भंडारा भी लगाएगा। 15 फरवरी के बाद कभी भी इंद्रुनाग मंदिर में पूजा हो सकती है। पूर्व में वर्ष 2019 और 2020 में बारिश के चलते दो अंतरराष्ट्रीय मैच धुल गए थे।

विज्ञापन


26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में हुए श्रीलंका और भारत के बीच टी-20 मैचों पर पर मौसम विभाग के अनुसार बारिश का साया मंडरा रहा था, लेकिन एचपीसीए की इंद्रुनाग की शरण में जाने के बाद मैदान में बारिश की एक बूंद भी नहीं पड़ी और दोनों टी-20 मैच यहां हुए।  एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि धर्मशाला में मार्च में प्रस्तावित भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। मैच में बारिश से खलल न पड़े, इसके लिए इंद्रुनाग मंदिर में विशेष पूजा करवाई जाएगी। 
विज्ञापन


बिना खराब मौसम भी होती है बारिश
इंद्रुनाग देवता को बारिश कादेवता भी कहा जाता है। अगर देवता नाराज हो जाएं तो बिना खराब मौसम के भी बारिश हो सकती है। वहीं देवता के आशीर्वाद से मौसम खराब होने पर बारिश नहीं होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed