फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE supplementary exam Result declared, 3591 candidates passed in class 12th, 731 candidates passed in clas

HPBOSE: अनुपूरक परीक्षाओं का परिणाम घोषित, 12वीं कक्षा में 3591, दसवीं में 731 परीक्षार्थी पास

Fri, 10 Nov 2023 07:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Nov 2023 07:38 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सितंबर में आयोजित बारहवीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षा (अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार, डिप्लोमा धारक) का परिणाम घोषित का दिया है। 

विज्ञापन
HPBOSE supplementary exam Result declared, 3591 candidates passed in class 12th, 731 candidates passed in clas
10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सितंबर में आयोजित बारहवीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षा (अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार, डिप्लोमा धारक) का परिणाम घोषित का दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि परीक्षा में 12,438 अपीयर हुए थे। इनमें से 3,591 परीक्षार्थी पास हुए हैं और 8642 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। तीन फेल हुए हैं। पास प्रतिशतता 29 फीसदी है। बोर्ड ने सितंबर में ही संचालित दसवीं की अनुपूरक परीक्षा (अनुपूरक, अतिरिक्त विषय व श्रेणी सुधार) का परिणाम भी घोषित कर दिया है। परीक्षा में 1641 परीक्षार्थी अपीयर हुए थे। इनमें उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 731 रही।

विज्ञापन


अनुपूरक परीक्षार्थियों की संख्या 856 और फेल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 8 रही। पास प्रतिशतता 44.5 रही है। जो परीक्षार्थी लिखित और प्रायोगिक परीक्षा में से किसी विषय की परीक्षा में अनुपस्थित रहे, ऐसे परीक्षार्थियों को उस विषय में अनुपस्थित दर्शाया गया है। परिणाम पूर्व निर्धारित मानदंड के अनुसार ही घोषित किया गया है। परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन / पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी संबंधित पाठशाला के माध्यम से ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपए प्रति विषय की दर से 25 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। केवल पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।

विज्ञापन

आठवीं, दसवीं और जमा दो कक्षा की परीक्षाओं के लिए 30 तक भरें प्रवेश पत्र

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि राज्य मुक्त विद्यालय के तहत मार्च 2024 में होने वाली आठवीं, दसवीं और जमा दो कक्षा की परीक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण एवं प्रवेश पत्र भरने के लिए तिथियों में संशोधन किया है। फ्रैश एडमिशन (डायरेक्ट एडमिशन / डायरेक्ट साइंस), फ्रैश एडमिशन (अवेलिंग टीओसी/री-एडमिशन), अतिरिक्त विषय, इंप्रूवमेंट (विद इन एक वर्ष) अभ्यर्थी 30 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क प्रवेश पत्र भरेंगे। 1 से 15 दिसंबर तक 1000 रुपये विलंब शुल्क और 16 से 30 दिसंबर तक 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश पत्र भर सकते हैं।

एसओएस केंद्र जल्द जमा करवाएं परीक्षा शुल्क : बोर्ड

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि सितंबर 2022 और मार्च 2023 में पंजीकृत परीक्षार्थियों का परीक्षा शुल्क जिन एसओएस केंद्रों ने जमा नहीं करवाया है, वे शुल्क जल्द जमा करवाएं। यदि कोई परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से वंचित रहता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित अध्ययन केंद्र के समन्वयक की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed