फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE SOS Result: 29 percent SOS 10th class exam result, know the date of revaluation-revision

HPBOSE SOS Result: 29 फीसदी रहा एसओएस 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम

Sat, 24 Jun 2023 10:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Jun 2023 10:00 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च 2023 में संचालित राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। 

विज्ञापन
HPBOSE SOS Result: 29 percent SOS 10th class exam result, know the date of revaluation-revision
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च 2023 में संचालित राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। बोर्ड की ओर से घोषित किए परीक्षा परिणाम में आठवीं कक्षा का परिणाम 11.6, दसवीं का 29.3 और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 39 फीसदी रहा है।  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि मार्च में संचालित परीक्षा के दौरान आठवीं कक्षा में कुल 716 अभ्यर्थी बैठे थे। इनमें से 83 पास, 43 री-अपीयर, 542 आरएलई, 45 आरएलएफ और दो परीक्षार्थियों का परिणाम आरएलडी रहा। वहीं, 10वीं कक्षा में 5,006 अभ्यर्थी परीक्षा हाल में बैठे थे। इनमें से 1,465 अभ्यर्थी पास हुए। जबकि 25 अभ्यर्थियों का परिणाम 

विज्ञापन

फेल रहा। 

1230 री-अपीयर, 1978 आरएलई, 288 आरएलएफ, चार आरएलडी, सात पीआरएस और नौ अभ्यर्थियों का परिणाम पीआरसी रहा है। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा 10,319 अभ्यर्थियों ने दी थी। इनमें से 4,020 अभ्यर्थी पास, 46 फेल, 3,236 री अपीयर, 2,609 आरएलई, 374 आरएलएफ, 16 आरएलडी, आठ अभ्यर्थी पीआरएस और 10 अभ्यर्थियों का परिणाम पीआरसी रहा है। परीक्षा परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। शिक्षा बोर्ड के सचिव ने बताया कि एसओएस परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट अभ्यर्थी 10 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति विषय शुल्क 500 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए प्रति विषय शुल्क 400 रुपये रहेगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 40 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed