फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: SOS 8th, 10th and 12th exams from September 17

HPBOSE: एसओएस की आठवीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 सितंबर से

Tue, 03 Sep 2024 05:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Sep 2024 05:42 PM IST
सार

राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की आठवीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 सितंबर से शुरू होंगी। इसके लिए हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेश में करीब 250 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
HPBOSE: SOS 8th, 10th and 12th exams from September 17
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की आठवीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 सितंबर से शुरू होंगी। इसके लिए हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेश में करीब 250 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। करीब 25 हजार विद्यार्थी इन परीक्षाओं में बैठेंगे। बोर्ड ने परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं के आयोजन के लिए बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। बोर्ड मुख्यालय से भी परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी। बच्चों को नकल करवाने के मामले में बोर्ड ने सात परीक्षा केंद्रों को एक साल के लिए निलंबित किया है। अगर परीक्षा केंद्रों में इस तरह की शिकायतें मिलीं तो दोषी पाए जाने वाले अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी ऐसी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


निरीक्षण के बाद मिलेगा परीक्षा केंद्र
शिक्षा बोर्ड सचिव ने बताया कि अब हर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया जाएगा। जो परीक्षा केंद्र बोर्ड के मापदंडों पर खरा उतरेगा, उसे ही मान्यता दी जाएगी। निजी स्कूलों में नए परीक्षा केंद्र बनाने के लिए अब करीब 27 हजार रुपये फीस ली जाएगी। सिक्योरिटी और इंस्पेक्शन फीस अलग से ली जाएगी। सरकारी स्कूलों में बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों की अब फीस ऑनलाइन वसूल की जा रही है। पहले फीस ऑफलाइन वसूल की जाती थी। इसके चलते कई स्कूल इसे जमा नहीं करवा रहे थे।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर एक एसओएस केंद्र के प्रमाण पत्र रद्द
शिक्षा बोर्ड ने शिकायत मिलने पर एक एसओएस केंद्र के प्रमाण पत्र रद्द कर दिए हैं। बोर्ड प्रबंधन को शिकायत मिली थी कि केंद्र अभ्यर्थियों से प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में अधिक शुल्क मांग रहा है। ऐसे में बोर्ड प्रबंधन ने वे सभी प्रमाण पत्र रद्द कर दिए हैं, जो संबंधित केंद्र को भेजे थे। अभ्यर्थियों को बोर्ड नए सिरे से प्रमाण पत्र जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed