फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose result: Pass percentage in class 12th decreased with the end of term system.

Himachal: टर्म प्रणाली के खत्म होते ही विद्यार्थियों के साथ घटी 12वीं कक्षा में पास प्रतिशतता

Tue, 30 Apr 2024 10:46 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Apr 2024 10:46 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शैक्षणिक सत्र 2023-24 में टर्म प्रणाली को खत्म कर वार्षिक परीक्षा प्रणाली को शुरू किया गया। 

विज्ञापन
hpbose result: Pass percentage in class 12th decreased with the end of term system.
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शैक्षणिक सत्र 2023-24 में टर्म प्रणाली को खत्म कर वार्षिक परीक्षा प्रणाली को शुरू किया गया। लेकिन अब टर्म प्रणाली बदलते ही इस वर्ष पास प्रतिशतता में कमी दर्ज हुई है। वहीं इस बार रिजल्ट के साथ-साथ टॉप-10 में शामिल होने वाली मेधावियों की संख्या में भी कमी आई है।जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पिछले वर्ष टर्म प्रणाली के तहत परीक्षाओं का आयोजन किया था। इस दौरान परीक्षार्थियों ने दो बार परीक्षा दी थी, जिसके चलते परीक्षा परिणाम 79.4 फीसदी दर्ज किया गया था। वहीं शैक्षणिक सत्र 2023-24 में टर्म प्रणाली को खत्म कर दिया गया और वार्षिक प्रणाली को शुरू किया गया।

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड में वार्षिक प्रणाली शुरू होते ही परीक्षार्थियों की संख्या में भी गिरावट आ गई, जबकि परीक्षा परिणाम भी 5.64 फीसदी कम हुआ है। इसके अलावा शैक्षणिक सत्र 2022-23 में जमा दो कक्षा के तीनों संकायों में 110 परीक्षार्थियों ने टॉप-10 सूची में अपना नाम दर्ज करवाया था, जबकि इस बार यह टॉप-10 सूची 90 मेधावियों पर ही अटक गई है। वहीं पिछले वर्ष जहां 89 स्थानों पर लड़कियों ने मेरिट सूची में अपना दबदबा कायम किया था, इस बार 68 स्थानों पर ही लड़कियाें की संख्या दर्ज हुइ है, जबकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 22 लड़कों ने टॉप-10 सूची में अपना नाम दर्ज किया है। पिछले वर्ष टॉप-10 सूची में 21 लड़कों के नाम थे। संवाद
विज्ञापन


कब कितना रहा परीक्षा परिणाम
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पिछले चार वर्ष के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा 5.64 फीसदी परीक्षा परिणाम में कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2021 में कुल 116784 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि परीक्षा परिणाम में 92.77 प्रतिशत रहा था। वहीं वर्ष 2022 में 90375 परीक्षार्थियों के साथ हुई परीक्षा का परिणाम 93.90 फीसदी रहा था। 2023 में 91440 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी और परीक्षा परिणाम 79.4 फीसदी रहा था। वहीं इस वर्ष 85777 परीक्षार्थियों के साथ हुई परीक्षा का परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में 5.64 फीसदी कम दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू ने विद्यार्थियों को दी बधाई
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड कर लिखा कि ईश्वर से कामना है कि आप दोनों सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करतीं रहे। मुख्यमंत्री ने परीक्षा में पास होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed