फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose relieved all staff engaged for conducting exams, examination material will be kept safe

स्कूल शिक्षा बोर्ड: परीक्षाएं स्थगित होने के बाद स्टाफ रिलीव, परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रखने के निर्देश

Wed, 14 Apr 2021 09:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Apr 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
hpbose relieved all staff engaged for conducting exams, examination material will be kept safe
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

बोर्ड परीक्षाएं स्थगित होने के बाद हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों में तैनात स्टाफ रिलीव कर दिया है। स्कूल सेंटरों पर पहुंचे प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं समेत अन्य परीक्षा सामग्री को निगरानी में रखने के स्कूल संचालकों को निर्देश दे दिए हैं। स्कूल प्रबंधन परीक्षा सामग्री की निगरानी के लिए चौकीदार तैनात करेंगे।

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षाएं स्थगित होने के चलते चौकीदारों को छोड़कर तैनात सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, फ्लाइंग स्क्वायड और चपरासी को रिलीव कर दिया है। ये कर्मचारी आगामी आदेश तक संबंधित स्कूलों को रिपोर्ट कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते हिमाचल प्रदेश में 10वीं, 12वीं कक्षा की राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की और प्रदेश विश्वविद्यालय की यूजी(स्नातक स्तर) की वार्षिक परीक्षाएं 17 मई तक स्थगित कर दी गई हैं। सीबीएसई के फैसले के बाद प्रदेश सरकार ने बुधवार शाम को उच्च स्तरीय बैठक के बाद इन परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया। अब एक मई को स्थिति की समीक्षा करने के बाद आगामी फैसला लिया जाएगा। कोरोना संक्रमण अगर नहीं बढ़ा तो 18 मई से दोबारा परीक्षाएं शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed