{"_id":"62a9c8d198ff4d3d3e1de355","slug":"hpbose-more-than-20-000-candidates-will-appear-for-deled-on-june-19-at-125-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: डीएलएड के लिए 125 केंद्रों पर 19 जून को 20,000 से अधिक अभ्यर्थी देंगे प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE: डीएलएड के लिए 125 केंद्रों पर 19 जून को 20,000 से अधिक अभ्यर्थी देंगे प्रवेश परीक्षा
Wed, 15 Jun 2022 05:28 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Jun 2022 05:28 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 19 जून को प्रदेश भर में डीएलएड के लिए प्रवेश परीक्षा लेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 20,381 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन (डीएलएड) के लिए 20,000 से अधिक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। 19 जून को होने वाली इस प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 125 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 19 जून को प्रदेश भर में डीएलएड के लिए प्रवेश परीक्षा लेगा।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 20,381 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए हैं। इस प्रवेश परीक्षा की शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित समयावधि में अपने आवेदन पत्रों में त्रुटियों का सुधार नहीं किया है। वह एडमिट कार्ड जारी होने के बाद 15 दिन तक आवेदन पत्रों में सुधार करने के लिए बोर्ड कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन