फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HPBOSE, Himachal Board of School Education released the final schedule of term-2 examinations, see here

HPBOSE: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया टर्म-2 परीक्षाओं का अंतिम शेड्यूल, यहां देखें

Fri, 20 Jan 2023 08:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Jan 2023 08:00 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन(HPBOSE) बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 की मैट्रिक और 12वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-2, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार एवं राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की 10वीं, 12वीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट जारी कर दी है।

विज्ञापन
HPBOSE, Himachal Board of School Education released the final schedule of term-2 examinations, see here
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड

विस्तार

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन(HPBOSE) 10 मार्च से टर्म-2 की परीक्षाएं शुरू करेगा। यह परीक्षाएं 31 मार्च तक चलेंगी। 12वीं कक्षा का पहली परीक्षा 10 मार्च को अंग्रेजी विषय से शुरू होगी। 10वीं कक्षा की 11 मार्च को हिंदी विषय की परीक्षा होगी। आठवीं कक्षा की एसओएस की परीक्षाएं भी 11  मार्च से शुरू होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 की मैट्रिक और 12वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-2, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार एवं राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की 10वीं, 12वीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि नियमित परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे, जबकि एसओएस की परीक्षाएं 1:45 बजे से सायं 5:00 बजे तक होंगी। 

विज्ञापन


आठवीं कक्षा (एसओएस) की डेटशीट
राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की आठवीं कक्षा के परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 11 से 24 मार्च तक होंगी। इस दौरान 11 मार्च को हिंदी, 13 को अंग्रेजी, 15 को विज्ञान, 17 को संस्कृत, 20 को सामाजिक विज्ञान, 22 को गणित और 24 मार्च को कला और गृह विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन


10वीं कक्षा की डेटशीट
10वीं कक्षा की डेटशीट के अनुसार टर्म-2 के नियमित, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार, अतिरिक्त विषय और एसओएस की परीक्षाएं 11 से 31 मार्च तक होंगी। 11 मार्च को हिंदी, 13 को गणित, 15 को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल और तेलगू, 17 को सामाजिक विज्ञान, 20 को अंग्रेजी और 22 मार्च को कला, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, आईटीईएस, फिजिकल एजूकेशन, प्राईवेट सिक्योरिटी, टेलिकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, बीएफएसआई, अपीर्लस मेड अप एंड होम फर्निशिंग, ब्यूटी एंड वेलनेश, इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर और प्लंबर विषय की परीक्षा होगी। 24 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 25 को गृह विज्ञान, 27 को कंप्यूटर साइंस, 28 को स्वर संगीत, 29 को वाद्य संगीत और 31 मार्च को फाइनेंशियल लिटरेसी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं कक्षा की डेटशीट
12वीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षाएं 10 से 31 मार्च तक होंगी। 10 मार्च को अंग्रेजी, 11 को फाइनेंस लिटरेसी, 13 को इकोनोमिक्स, 14 को साइकोलॉजी, 15 को केमिस्ट्री और हिंदी, 16 को फिलोस्फी, फ्रेंच और उर्दू, 17 को राजनीतिक विज्ञान, 18 को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, 20 को अकाउंटेंसी और फिजिक्स, 21 को संगीत विषय, 22 को संस्कृत, 23 को बायोलॉजी, बिजनेस स्टडी और इतिहास, 24 को सोशोलॉजी, 25 को होम साइंस, 27 को गणित, 28 को डांस और फाइन आर्ट्स और 29 मार्च को फिजिकल एजूकेशन, योग, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, आईटीईएस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजूकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलिकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, बीएफएसआई, अपीरल्स मेड अप एंड फाइनेंशियल सर्विस, ब्यूटी एंड वेलनेश, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर और प्लंबर विषय की परीक्षा होगी। 31 मार्च को जियोग्राफी विषय की परीक्षा होगी।

यहां क्लिक कर देखें सभी कक्षाओं की डेटशीट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed