फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Exam: Teacher said- Do not exceed the prescribed number of words in the answer, sleep well during the e

HPBOSE School Exam: शिक्षक बोले- उत्तर में शब्दों की तय संख्या पार न करें, परीक्षा के दौरान लें अच्छी नींद

Fri, 23 Feb 2024 11:47 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Feb 2024 11:47 AM IST
सार

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को किस तरह प्रश्नपत्र को हल करना चाहिए और उन्हें क्या सावधानियां बरतनी चाहिएं, और विद्यार्थी परीक्षा के तनाव को कैसे कम कर सकते हैं। इस बारे में अमर उजाला ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भल्लाड़ में तैनात अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता धर्मिंद्र कटोच से बात की। 

विज्ञापन
HPBOSE Exam: Teacher said- Do not exceed the prescribed number of words in the answer, sleep well during the e
अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता धर्मिंद्र कटोच - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से एक मार्च से 12वीं और 2 मार्च से दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं करवाई जाएंगी। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को किस तरह प्रश्नपत्र को हल करना चाहिए और उन्हें क्या सावधानियां बरतनी चाहिएं, और विद्यार्थी परीक्षा के तनाव को कैसे कम कर सकते हैं। इस बारे में अमर उजाला ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भल्लाड़ में तैनात अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता धर्मिंद्र कटोच से बात की। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित कई टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा तनाव रहित होकर देनी चाहिए। परीक्षा के दौरान कई प्रश्न ऐसे होते हैं, जिनमें शब्दों की संख्या दर्शाई होती है।

विज्ञापन


ऐसे में इन प्रश्नों के उत्तरों को अभ्यर्थियों को निर्धारित की गई शब्दों की संख्या के अनुसार ही देना चाहिए। इससे उनका समय बर्बाद नहीं होगा और अन्य प्रश्नों को हल करने में अपना समय दे सकेंगे। इसके अलावा प्रार्थना पत्र को लिखते समय परीक्षार्थियों को शुरू से लेकर बॉडी टैक्स तक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि मल्टी च्वाइस क्वेशचन (एमसीक्यू) प्रश्नों के उत्तर देने से पूर्व दर्शाए गए पैराग्राफ को अगर परीक्षार्थी ध्यान से पढ़ें तो वह पूछे गए सभी प्रश्नों को हल कर पूरे अंक हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार परीक्षार्थियों से प्रदेश भर में 
विज्ञापन

आई आपदा पर भी पैराग्राफ लिखने के लिए कहा जा सकता है। उन्हें इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।  
 

HPBOSE Exam: Teacher said- Do not exceed the prescribed number of words in the answer, sleep well during the e
मनोचिकित्सक डॉ. अनीता ठाकुर - फोटो : संवाद

अच्छी नींद के साथ खाएं भरपेट खाना: डॉ. अनीता 
क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में तैनात मनोचिकित्सक डॉ. अनीता ठाकुर ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को अच्छी नींद लेनी चाहिए और उन्हें भरपेट खाना खाना चाहिए। अकसर देखा गया है कि परीक्षा के दौरान बच्चे तनाव में आ जाते हैं और वह खाना और सोना छोड़ देते हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद बच्चों के अभिभावक उनसे बात करें और उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करें। रिवीजन के लिए एक टाइम टेबल बनाएं और तनाव से दूर रहने के लिए निरंतर योग और व्यायाम करें। किसी भी समस्या पर अपने दोस्तों, अध्यापकों और अभिभावकों से बातचीत करें। इसके अलावा माता-पिता अपने बच्चों को उत्साहित करें और आभास करवाएं कि वे किसी भी परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed