फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: evaluation of answer books of term-2 examination will be done at 43 centers

HPBOSE: 43 मूल्यांकन केंद्रों पर होगी टर्म-2 परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच

Sat, 04 Feb 2023 06:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Feb 2023 06:04 PM IST
सार

कांगड़ा में मूल्यांकन के लिए सबसे अधिक 14 केंद्र रहेंगे, जबकि सबसे कम मूल्यांकन केंद्रों वाला जिला चंबा रहेगा। इसके अलावा अन्य जिलों में जरूरत के हिसाब से मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
HPBOSE:  evaluation of answer books of term-2 examination will be done at 43 centers
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार्च में संचालित होने वाली टर्म-2 की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रदेश भर में 43 केंद्रों पर होगा। जिला कांगड़ा में मूल्यांकन के लिए सबसे अधिक 14 केंद्र रहेंगे, जबकि सबसे कम मूल्यांकन केंद्रों वाला जिला चंबा रहेगा। इसके अलावा अन्य जिलों में जरूरत के हिसाब से मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च 2023 में संचालित की जा रही मैट्रिक और जमा दो की नियमित टर्म-2 परीक्षाओं से संबंधित सभी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन बोर्ड की ओर से स्थापित मूल्यांकन केंद्रों के माध्यम से होगा।
विज्ञापन


इन मूल्यांकन केंद्रों का बोर्ड ने गठन कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में दो मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि जिला चंबा में एक मूल्यांकन केंद्र होगा। इसके अलावा हमीरपुर जिले में छह, कांगड़ा में 14, कुल्लू में दो, मनाली में पांच, शिमला में चार, सिरमौर में दो और सोलन व ऊना जिला में तीन-तीन मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed