फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: Driver recruitment result declared, asked to send demand for question papers for compartment exam by J

HPBOSE: चालक भर्ती का परिणाम घोषित, कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 5 जुलाई तक प्रश्नपत्रों की मांग भेजने को कहा

Thu, 22 Jun 2023 06:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Jun 2023 06:29 PM IST
सार

शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड कार्यालय में चालक का एक पद दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरा जाना था। पद को भरने के लिए लिखित परीक्षा 15 जून को हुई थी।

विज्ञापन
HPBOSE: Driver recruitment result declared, asked to send demand for question papers for compartment exam by J
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अनुसूचित जाति वर्ग से चालक के एक पद को भरने के लिए ली परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड कार्यालय में चालक का एक पद दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरा जाना था। पद को भरने के लिए लिखित परीक्षा 15 जून को हुई थी। इसमें 19 अभ्यर्थियों में से 18 ने भाग लिया था। मैरिट आधार पर संदीप कुमार रोल नंबर 230090 का चयन हुआ है। दीपक (230064) और शंकु कुमार (230088) को प्रतीक्षा सूची में रखा है।

विज्ञापन


कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 5 जुलाई तक भेजें प्रश्नपत्रों की डिमांड
 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 9वीं-11वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की डिमांड 5 जुलाई तक भेजने को कहा है। बोर्ड ने सरकारी और निजी स्कूलों के प्रमुखों को ये निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि जुलाई में 9वीं और 11वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। अनुपूरक परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र शिक्षा बोर्ड मुहैया करवाएगा। बताया कि अनुपूरक परीक्षा के लिए प्रति छात्र 150 रुपये शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रमुखों को पांच जुलाई तक प्रश्नपत्रों की मांग निर्धारित शुल्क के साथ भेजने को कहा है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार की छूट प्रदान नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed