फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose dharamshala special chance to students appear in 10th and plus exams

HPBOSE: बीमारी-अन्य कारणों से परीक्षा से छूटे अभ्यर्थियों की अगले माह होंगी परीक्षा

Tue, 30 May 2023 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 30 May 2023 06:11 PM IST
सार

पांच से 14 जून तक परीक्षाएं होंगी। दसवीं कक्षा के आठ और 12वीं कक्षा के छह अभ्यर्थियों को विशेष अवसर दिया गया है।

विज्ञापन
hpbose dharamshala special chance to students appear in 10th and plus exams
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड बीमारी और अन्य कारणों से छूटे अभ्यर्थियों की अगले माह परीक्षा लेगा। विशेष अवसर के तहत होने वाली परीक्षा में 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। ये परीक्षाएं पांच से 14 जून तक सुबह 8.45 से दोपहर 12:00 बजे तक होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने बीमारी, भर्ती परीक्षा टेस्ट सहित अन्य कारणों से कंपार्टमेंट, टर्म-2 और इंप्रूवमेंट परीक्षा देने से वंचित 10वीं-12वीं के अभ्यर्थियों को विशेष अवसर दिया है।

विज्ञापन


पांच से 14 जून तक परीक्षाएं होंगी। दसवीं कक्षा के आठ और 12वीं कक्षा के छह अभ्यर्थियों को विशेष अवसर दिया गया है। विशेष अवसर के तहत सामाजिक विज्ञान, गणित, हिंदी, संस्कृत, साइंस टेक्नोलाजी और कंप्यूटर साइंस विषयों से संबंधित परीक्षाएं होंगी। ये परीक्षाएं उनके पूर्व में निर्धारित परीक्षा केंद्र में ही होंगी।
विज्ञापन


परीक्षा का संचालन संबंधित परीक्षा केंद्र में प्रधानाचार्य-मुख्याध्यापक के समन्वयन में होगा। वे परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार पर्यवेक्षी स्टाफ नियुक्त करेंगे। परीक्षा सामग्री परीक्षा शुरू होने की तिथि से एक दिन पहले पहुंचा दी जाएगी। बोर्ड की ओर से प्रतिनियुक्त अधिकारी और कर्मचारी परीक्षा संचालन के लिए सहायक समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा समाप्ति पर परीक्षा सामग्री परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं, शेष बचे प्रश्नपत्र, अलिखित उत्तरपुस्तिकाएं व अन्य सामग्री को अपने साथ लाकर गोपनीय शाखा के सुपुर्द करना होगा। परीक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर दर्शाए गए परीक्षार्थियों के अतिरिक्त यह विशेष अवसर परीक्षा के लिए अन्य कोई भी अभ्यर्थी पात्र नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed