फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hpbose dharamshala directions publishers mentioned weight on book cover

किताब पर वजन का उल्लेख भी करेंगे प्रकाशक, शिक्षा बोर्ड ने दिए निर्देश

Fri, 26 Mar 2021 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 26 Mar 2021 10:40 AM IST
सार

  • फाइल का वजन कम करने के लिए लगानी होंगी हल्की सीटें

विज्ञापन
Hpbose dharamshala directions publishers mentioned weight on book cover
स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार की ओर से बनाई गई स्कूल बैग पॉलिसी में प्रकाशकों को पुस्तकों पर उसके वजन का उल्लेख करना होगा। इसके अलावा फाइलों का वजन कम करने के लिए भी हल्की सीटें लगानी होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सूबे के सभी सरकारी और बोर्ड की ओर से संबद्धता प्राप्त सभी स्कूलों को इस पॉलिसी को अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग, एक्सपर्ट कमेटी और एनसीआरटी की ओर से स्कूल बैग पॉलिसी-2020 में कई सुझाए दिए गए हैं, जिससे कि स्कूली बच्चों के बैग के वजन को कम किया जा सके।

विज्ञापन


इस पॉलिसी में स्कूल पुस्तकों के प्रकाशकों को पुस्तकों का मुद्रण करने के दौरान उन पर किताब के वजन का भी उल्लेख करना होगा। इसके अलावा प्रैक्टिकल सहित अन्य प्रोजेक्टों में प्रयोग की जाने वाली फाइलों को भी इस तरह से बनाना होगा कि उससे स्कूली छात्रों के बैग के वजन को कम किया जा सके। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी की गई स्कूल बैग पॉलिसी-2020 में कुल 19 सुझाव बैग के वजन को कम करने के लिए सुझाए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें मुख्य तौर पर जहां नोटबुक में पन्नों की संख्या को भी जरूरत के हिसाब से करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा स्कूलों में लॉकरों का प्रावधान करना, छात्रों को दिए जाने वाले होमवर्क के लिए अल्टर्नेट तैयार करना और पाठ्यपुस्तकों के वजन को कम करना भी शामिल है। इसके अतिरिक्त छात्रों के स्कूल बैग के वजन को कम करने के लिहाज से 19 बिंदुओं का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सभी सरकारी और बोर्ड से संबद्धता प्राप्त सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed