{"_id":"5e6f356e8ebc3ea4ce4c33a8","slug":"hpbose-dharamshala-directions-for-hand-sanitizer-to-students-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड के निर्दश, बच्चों के लिए परीक्षा हाल के साथ करें हाथ धोने का प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड के निर्दश, बच्चों के लिए परीक्षा हाल के साथ करें हाथ धोने का प्रबंध
Mon, 16 Mar 2020 01:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
हरीश चंद्र, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कोरोना वायरस के चलते शिक्षा विभाग और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड भी सतर्क हैं। बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्र संचालकों को परीक्षा हाल के साथ परीक्षाओं के दौरान हाथ धोने के लिए प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों का समय बर्बाद न हो। प्रदेश सरकार के कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के बाद सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं, सिर्फ बोर्ड की परीक्षाएं जारी रखने को कहा है।
विज्ञापन
ऐसे में अब परीक्षा केंद्र पर भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा देने आए छात्रों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं अभी 27 मार्च तक प्रस्तावित हैं। जमा दो कक्षा की अंतिम परीक्षा 27, जमा एक की 26, दसवीं कक्षा की 19 और एसओएस के तहत आठवीं कक्षा की परीक्षाएं भी 19 मार्च को होनी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद ने कहा कि वार्षिक परीक्षा के लिए सूबे में 2227 परीक्षा केंद्र स्थापित हैं। परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा हाल के समीप परीक्षार्थियों के लिए हाथ धोने का प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के मुताबिक सभी परीक्षा केंद्रों पर एहतियात बरती जाएगी।
विज्ञापन