फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose dharamshala diploma in elementary education 15 thousand candidates apply

D.El.Ed in Himachal: डीएलएड के लिए इस बार कम आए आठ हजार आवेदन

Wed, 31 May 2023 11:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 31 May 2023 11:44 AM IST
सार

शैक्षणिक सत्र 2022-24 के लिए बोर्ड के पास 23057 आवेदन पहुंचे थे। शैक्षणिक सत्र 2023-25 के लिए बोर्ड के पास 15618 आवेदन पहुंचे हैं।

विज्ञापन
hpbose dharamshala diploma in elementary education 15 thousand candidates apply
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजूकेशन (डीएलएड) कोर्स के लिए इस बार पिछले साल की अपेक्षा करीब आठ हजार आवेदन कम आए हैं। शैक्षणिक सत्र 2022-24 के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास 23 हजार से अधिक आवेदन पहुंचे थे। इस बार मात्र साढ़े 15 हजार आवेदन आए हैं। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड हर वर्ष डीएलएड के दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा करवाता है।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के अलावा प्रदेश भर में सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों की करीब 2500 सीटें भरने के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया भी करवाई जाती है, लेकिन अब डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो वर्ष 2021-23 के लिए बोर्ड के पास करीब 20 हजार आवेदन पहुंचे थे। इनमें 1874 आधे-अधूरे आवेदनों को रद्द किया गया था, जबकि 18197 अभ्यर्थियों को बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी किए थे।
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2022-24 के लिए बोर्ड के पास 23057 आवेदन पहुंचे थे। इनमें 2676 आवेदनों को बोर्ड ने रद्द किया था। शैक्षणिक सत्र 2023-25 के लिए बोर्ड के पास 15618 आवेदन पहुंचे हैं। इनमें भी 2408 आधे-अधूरे आवेदनों को बोर्ड ने रद्द किया है। बताया यह भी जा रहा है कि अभ्यर्थी डीएलएड करने में इसलिए भी रुचि नहीं दिखा रहे, क्योंकि जेबीटी अध्यापकों की भर्ती में बीएड धारकों को भी अधिकृत किया गया है, जबकि डीएलएड के लिए योग्यता 12वीं रखी गई है, जो डीएलएड करने के बाद बीएड धारकों की डिग्री के आगे कम साबित हो रही है। इसके चलते अभ्यर्थी डीएलएड करने से मुंह मोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी (डीएलएड) कोर्स की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदनों की संख्या लगातार कम हो रही है। शैक्षणिक सत्र 2023-25 के लिए बोर्ड के पास 15618 आवेदन पहुंचे थे। इनमें भी 2408 आवेदन आधे-अधूरे पाए जाने पर रद्द किए गए हैं। डीएलएड करने से अभ्यर्थियों का रुझान कम हुआ है। - डॉ. विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed