फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose dharamshala answer sheets missing of students have to appear again in term one exams

HPBOSE: शिक्षा बोर्ड की लापरवाही का शिकार हुए दसवीं-12वीं के छात्र, दोबारा देनी पड़ेगी परीक्षा

Sun, 26 Feb 2023 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Feb 2023 06:01 PM IST
सार

मंडी और कांगड़ा से संबंध रखने वाले तीन छात्रों से टर्म-1 की परीक्षा दोबारा देने को कहा गया है। इनमें से दो छात्र तो परीक्षा दे चुके हैं, जबकि दो मार्च को 10वीं कक्षा के एक अन्य छात्र की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
hpbose dharamshala answer sheets missing of students have to appear again in term one exams
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की लापरवाही प्रदेश के दसवीं-12वीं के तीन छात्रों पर भारी पड़ी है। अगले माह स्कूल शिक्षा बोर्ड टर्म-2 की परीक्षाएं आयोजित कर रहा है, वहीं मंडी जिले से संबंध रखने वाला छात्र टर्म-1 की परीक्षा को दोबारा देगा। छात्र को यह परीक्षा बोर्ड कार्यालय में उसकी गुम हुई उत्तरपुस्तिका के कारण देनी पड़ी है। बोर्ड की इस लापरवाही का शिकार दो अभ्यर्थी पहले भी हो चुके हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर-अक्तूबर माह में टर्म-1 परीक्षाओं का आयोजन किया था, जबकि जनवरी में टर्म-1 की परीक्षाओं का परिणाम भी घोषित कर दिया था। साथ ही टर्म-2 की परीक्षाओं के लिए डेटशीट भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


इसी बीच जिला मंडी और कांगड़ा से संबंध रखने वाले तीन छात्रों से टर्म-1 की परीक्षा दोबारा देने को कहा गया है। इनमें से दो छात्र तो परीक्षा दे चुके हैं, जबकि दो मार्च को 10वीं कक्षा के एक अन्य छात्र की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दसवीं कक्षा की कला-एक और दूसरी बारहवीं की फिजिक्स विषय की उत्तरपुस्तिका गुम होने के कारण अभ्यर्थी परीक्षाएं दे चुके हैं। इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं कैसे गुम हुई हैं, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed