फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: class 3rd, 5th and 8th exams in Summer schools will hold from March 4, date sheet released

HPBOSE: ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 4 मार्च से तीसरी, पांचवीं, आठवीं और 9वीं कक्षा की परीक्षाएं, ये रही डेटशीट

Fri, 31 Jan 2025 11:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 Jan 2025 11:01 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों के तीसरी, पांचवीं और आठवीं व नौवीं कक्षा के नियमित व एसओएस अभ्यर्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू करेगा।

विज्ञापन
HPBOSE:  class 3rd, 5th and 8th exams in Summer schools will hold from March 4, date sheet released
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

स्कूल शिक्षा बोर्ड तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के नियमित और एसओएस अभ्यर्थियों की वार्षिक परीक्षाएं चार मार्च से शुरू करेगा। 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं पांच से 27 मार्च तक होंगी। तीसरी और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे, आठवीं कक्षा की परीक्षाएं सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे, नौंवी और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं दूसरे सत्र में 12:45 बजे से सायं चार बजे तक होंगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।

विज्ञापन

बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के परीक्षार्थियों को बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्र मुहैया करवाए जाते हैं, जबकि परीक्षाएं स्कूल करवाते हैं। परीक्षाएं 17 मार्च तक होंगी। तीसरी और पांचवीं कक्षा के परीक्षार्थियों को 9:45 बजे उत्तर पुस्तिका आवंटित की जाएंगी और 15 मिनट उन्हें उत्तरपुस्तिका पर अपना विवरण दर्ज करने के लिए मिलेंगे, जबकि परीक्षा 10 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी, पांचवीं, आठवीं कक्षा की डेटशीट
सात मार्च को पर्यावरण शिक्षा, 10 को गणित, 13 को हिंदी और 15 को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। पांचवीं कक्षा की सात मार्च को पर्यावरण दिवस, 10 को गणित, 13 को अंग्रेजी और 15 मार्च को हिंदी विषय की परीक्षा होगी। आठवीं कक्षा के नियमित और एसओएस अभ्यर्थियों की परीक्षाएं चार से 17 मार्च तक होंगी। चार को हिंदी, पांच को हिमाचल की लोक संस्कृति और योग, छह को संस्कृत, सात मार्च को कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय की परीक्षा होगी। 10 को गणित, 12 को अंग्रेजी, 15 को विज्ञान और 17 को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।

विज्ञापन

9वीं कक्षा की डेटशीट
पांच को गणित, सात को सामाजिक विज्ञान, 10 को अंग्रेजी, 11 को फाइटेंशियल लिटरेसी, 12 को हिंदी, 13 को आर्ट-बी, 15 को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और 17 मार्च को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 18 को आर्ट-ए, म्यूजिक(वोकल, इंस्टू्रमेंटल), होम साइंस, इकोनोमिक्स, कंप्यूटर साइंस, कॉमर्स (एलीमेेंटस आफ बिजनेस, एलीमेंटस आफ बुक्स कीपिंग एंड अकाउंटेंसी, टाइप राइटिंग इंग्लिश, हिंदी), एग्रीकल्चर (एनएसक्यूएफ), ऑटोमोटिव (एनएसक्यूएफ), हेल्थकेयर (एनएसक्यूएफ), इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी इनेबलड सर्विसेज (एनएसक्यूएफ), मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (एनएसक्यूएफ), रिटेल (एनएसक्यूएफ), फिजिकल एजुकेशन (एनएसक्यूएफ), प्राइवेट सिक्योरिटी (एनएसक्यूएफ), टेलीकॉम (एनएसक्यूएफ), टूरिज्म एंड हास्पिटेलिटी (एनएसक्यूएफ), बीएफएसआई (एनएसक्यूएफ), अपेरेलस मेड अपस एंड होम फर्निशिंग (एनएसक्यूएफ), ब्यूटी एंड वेलनेस (एनएसक्यूएफ), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर (एनएसक्यूएफ), प्लंबर (एनएसक्यूएफ), फूड प्रोसेसिंग (एनएसक्यूएफ) विषय की परीक्षा होगी।

11वीं कक्षा की डेटशीट
11वीं कक्षा की परीक्षाएं दूसरे सत्र में दोपहर 12:45 बजे से सांय चार बजे तक होंगी। फाइन आर्ट्स, पेंटिंग, ग्राफिक, स्कल्पचर और अप्लाइड आर्ट्स परीक्षा 12:45 बजे से दो बजे तक होगी। पांच मार्च को अंग्रेजी, छह को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, सात को जियोग्राफी, 10 को फाइनल आर्ट्स और फिजिक्स, 11 को हिंदी और उर्दू, 12 को इकोनॉमिक्स, 13 को सोशिलॉजी, 15 को अकाउंटेंसी और बॉयालोजी, 17 को हिस्ट्री, 18 मार्च को फिलोस्फी, 19 को संस्कृत, 20 को बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री और साइकोलॉजी, 21 को पॉलिटिक्ल साइंस, 22 को डांस, फाइनेंशियल लिटरेसी और फ्रेंच, 24 को फिजिकल एजुकेशन, योग, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड इंटरटेनरमेंट, रिटेल, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलिकाम, टूरिज्म एंड हास्पिटेलिटी, बीएफएसआई, अपीर्ल्स मेड अप्स एंड होम फर्निशिंग, ब्यूटी एंड वेलनेश, इलेक्ट्राॅनिक्स एंड हार्डवेयर, प्लंबर और फूड प्रोसेसिंग परीक्षा होगा। 25 को होम साइंस, 26 को गणित और 27 को संगीत की परीक्षा होगी।
 

10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए 2,177 परीक्षा केंद्र
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च में आयोजित होने वाली 10वीं-12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए 2,177 केंद्रों का गठन किया है। बोर्ड की ओर से गठित किए गए इन परीक्षा केंद्रों की सूची भी बोर्ड ने अपने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। परीक्षाओं के दौरान प्रदेश भर में पौने दो लाख के करीब परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। सबसे अधिक परीक्षा केंद्र जिला कांगड़ा में 400 के करीब बनाए गए हैं, जबकि मंडी में 325 और शिमला में 250 के करीब परीक्षा केंद्रों का गठन किया है। इसके अलावा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 14 परीक्षा केंद्रों को अनियमितताएं पाए जाने के कारण रद्द भी किया है। रद्द किए गए इन परीक्षा केंद्रों की सूचना बोर्ड प्रबंधन ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। वहीं स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि मार्च माह में होने वाली 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने प्रदेश भर में 2177 के करीब परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जिनकी सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed