फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: Class 3, 5 and 8 exams will be conducted on the old pattern, OMR sheets will not be provided

HPBOSE: पुराने पैटर्न पर ही होंगी तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं, नहीं मिलेगी ओएमआर शीट

Sat, 23 Nov 2024 10:20 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Nov 2024 10:20 AM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शीतकालीन स्कूलों में दिसंबर में होने वाली तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) के लिए इस बार ओएमआर शीट उपलब्ध नहीं कराएगा। 

विज्ञापन
HPBOSE: Class 3, 5 and 8 exams will be conducted on the old pattern, OMR sheets will not be provided
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शीतकालीन स्कूलों में दिसंबर में होने वाली तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) के लिए इस बार ओएमआर शीट उपलब्ध नहीं कराएगा। समय की कमी के कारण बोर्ड ने यह फैसला लिया है। शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में अगले शैक्षणिक सत्र से नए पैटर्न के प्रश्नपत्र के साथ ओएमआर शीट उपलब्ध होगी।  हालांकि, ग्रीष्मकालीन स्कूलों में मार्च 2025 से ही प्रश्नपत्रों का स्वरूप बदलेगा। शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू हो रही हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: घर और व्यावसायिक भवन बनाना हुआ महंगा, नक्शे पास करने की दरें पांच गुना तक बढ़ाईं; अधिसूचना जारी
विज्ञापन


बोर्ड के अनुसार इन स्कूलों में इस बार पुराने पैटर्न पर ही परीक्षाएं होंगी। मार्च में होने वाली ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने के लिए ओएमआर शीट मिलेगी और नए पैटर्न का प्रश्नपत्र होगा। नए प्रारूप में 35 फीसदी आसान, 30 फीसदी मध्यम और 25 फीसदी कठिन प्रश्न होंगे। बहुविकल्पीय प्रश्नों को सेक्शन-ए में रखा जाएगा, जो कुल प्रश्नों का 20 फीसदी होंगे। यह बदलाव तीसरी, पांचवीं, आठवीं, नौवीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के प्रश्नपत्रों पर लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में कितने हैं शीतकालीन स्कूल 
हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले में सबसे अधिक 21 ऐसे स्कूल हैं, जोकि शीतकालीन श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा जिला कांगड़ा में एक, चंबा में 15, कुल्लू में तीन, किन्नौर में तीन, मंडी में 11, सिरमौर में सात और सोलन जिले में करीब छह स्कूल ऐसे हैं। इनमें वार्षिक बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा को छोड़कर अन्य परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में होती हैं।
 

बोर्ड की ओर से शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के प्रश्नपत्र मुहैया करवाए जाएंगे। स्कूलों को नए पैटर्न के प्रश्न पत्रों के साथ ओएमआर शीट की शुरुआत अगले शैक्षणिक सत्र से की जाएगी। -डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed