{"_id":"646887d66a45616ba70671f9","slug":"hpbose-class-12th-result-2023-science-stream-toppers-in-himachal-pradesh-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE 12th Result: ओजस्विनी ने साइंस संकाय में प्रदेश में पाया पहला स्थान, ये रहे साइंस टॉपर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE 12th Result: ओजस्विनी ने साइंस संकाय में प्रदेश में पाया पहला स्थान, ये रहे साइंस टॉपर्स
Sat, 20 May 2023 04:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 20 May 2023 04:45 PM IST
सार
साइंस संकाय में ओजस्विनी उपमन्यु ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 500 में से 493 अंक (98.6 प्रतिशत) हासिल किए हैं। जिला ऊना के घनारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं।
विज्ञापन
साइंस टॉपर ओजस्विनी उपमन्यु, आस्था पटियाल ने पांचवां स्थान हासिल किया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम 79.4 प्रतिशत रहा है। 105369 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। 83418 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। 13335 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई है। 8139 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए हैं। वर्ष 2022 में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा था। सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की बेवसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
साइंस संकाय में ओजस्विनी उपमन्यु ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 500 में से 493 अंक (98.6 प्रतिशत) हासिल किए हैं। जिला ऊना के घनारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। साइंस संकाय में दूसरे स्थान पर ऊना जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल छरूरू की छात्रा कनुप्रिया रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कनुप्रिया ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। साइंस संकाय में तीसरे स्थान पर दो छात्र रहे हैं। दोनों ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कांगड़ा जिले के फतेहपुर के होरी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अर्नब और ऊना जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुसाड़ा के अर्शदीप चौधरी ने तीसरा स्थान पाया है। साइंस संकाय में चौथे स्थान पर तीन छात्र रहे हैं।
तीनों ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सरकाघाट के दिव्यांश गौतम, हमीरपुर अणु खुर्द के तनिष्क शर्मा और मंडी के चौंतड़ा की शिवांगी ने संयुक्त रूप से चौथा स्थान पाया है। साइंस संकाय में पांचवें स्थान पर दो छात्राएं रही हैं। कांगड़ा की राशि और हमीरपुर के भोटी की आस्था पटियाल ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
कॉमर्स संकाय में सिरमौर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहन की छात्रा वृंदा ठाकुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वृंदा ने 500 में से 492 अंक (98.4 प्रतिशत) हासिल किए हैं। आर्ट्स संकाय में प्रदेशभर में पहले स्थान पर चार विद्यार्थी रहे हैं।
चारों ने 500 में से 487 अंक (97.4 प्रतिशत) हासिल किए हैं। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना की छात्रा तरनिजा शर्मा, रूट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल करसोग की छात्रा दिव्य ज्योति, सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोर्टमोर शिमला की छात्रा नूपुर कैथ और सिरमौर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल जरवा जुनेली के छात्र ज्येश प्रदेश भर में पहले स्थान पर रहे हैं।