{"_id":"6468ada7e10ad73a4c0189d9","slug":"hpbose-class-12th-result-2023-arts-topper-tania-sharma-get-7th-rank-in-state-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE 12th Result: राज मिस्त्री की बेटी ने झटका सातवां स्थान, जानिए कैसे हासिल किया मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE 12th Result: राज मिस्त्री की बेटी ने झटका सातवां स्थान, जानिए कैसे हासिल किया मुकाम
Sat, 20 May 2023 04:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 20 May 2023 04:54 PM IST
सार
अशोक कुमार राज मिस्त्री का काम करके अपनी चार बेटियों का पालन पोषण कर रहे हैं। तानिया सबसे बड़ी बेटी है।
विज्ञापन
तानिया शर्मा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेत की तानिया शर्मा ने 12वीं कक्षा की कला संकाय की मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। तानिया चबरानी की रहने वाली हैं। उसके पिता अशोक कुमार राज मिस्त्री का काम करके अपनी चार बेटियों का पालन पोषण कर रहे हैं जबकि माता पूनम गृहिणी है। माता पूनम देवी का कहना है कि तानिया सबसे बड़ी बेटी है।
विज्ञापन
इसलिए इस पर घर की जिम्मेदारी के साथ छोटी तीन बहनों की जिम्मेदारी भी है। इन सब जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ पढ़ाई में भी तानिया ने कमाल किया है। खड्ड पार कर स्कूल पहुंचकर तानिया ने अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की है। पूनम के अनुसार वे तानिया को गरीबी के कारण ट्यूशन पढ़ने भी नहीं भेज पाए। तानिया ने स्कूल और घर पर ही अपनी पढ़ाई की। उसने सभी कामकाज निपटाने के बाद देर रात तक और सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई की।
विज्ञापन
अपनी पढ़ाई के साथ उसने बहनों को भी पढ़ाया। ढेरों जिम्मेदारियों के बीच तानिया शर्मा ने मेरिट सूची में आकर माता-पिता का नाम रोशन किया है और अन्य के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। उधर, तानिया शर्मा ने कहा कि कड़ी मेहनत और सच्ची लग्न से ही मुकाम हासिल किया जा सकता है। माता-पिता और गुरुजनों के सहयोग के बिना मेरिट सूची तक पाना संभव नहीं था। हर किसी उनका सहयोग किया। वह आगे चलकर आईपीसी अधिकारी बनना चाहती हैं।
विज्ञापन