फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: Answer books will be evaluated at 43 centers in Himachal

HPBOSE: हिमाचल में 43 केंद्रों पर होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Mon, 27 Feb 2023 06:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Feb 2023 06:24 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड टर्म-2 की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का 43 विभिन्न केंद्रों पर मूल्यांकन करवाएगा। बोर्ड ने यह केंद्र 10वीं और 12वीं कक्षा की नियमित और एसओएस की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बनाए हैं।

विज्ञापन
HPBOSE: Answer books will be evaluated at 43 centers in Himachal
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड टर्म-2 की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का 43 विभिन्न केंद्रों पर मूल्यांकन करवाएगा। बोर्ड ने यह केंद्र 10वीं और 12वीं कक्षा की नियमित और एसओएस की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बनाए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि 10 मार्च से मैट्रिक, जमा दो कक्षा की नियमित और राज्य मुक्त विद्यालय के मिडल, मैट्रिक और जमा दो की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए बोर्ड ने प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर 43 मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। उन्होंने बताया कि इन मूल्यांकन केंद्रों की सूची बोर्ड वेबसाइट और स्कूल यूजी आईडी पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन


स्कूलों में 22 मार्च को मनाया जाएगा विश्व जल दिवस
शिमला। प्रदेश के 90 सरकारी स्कूलों में 22 मार्च को विश्व जल दिवस का आयोजन किया जाएगा। जल शक्ति विभाग की ओर से उच्च शिक्षा निदेशालय को इस बाबत पत्र भेजा गया है। एक मार्च तक ऐसे स्कूलोें की जानकारी देने के लिए कहा है, जहां कार्यक्रम आयोजित करवाए जा सकते हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि विश्व जल दिवस के अवसर पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेखन और चित्र प्रतियोगिताएं होंगी। जिला मुख्यालय के दो-दो स्कूलों में जागरूकता रैलियां भी निकाली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed