फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE 10th Result: Auto driver's daughter Manvi became topper in class X after studying for four hours withou

Success Story: बिना कोचिंग घर में चार घंटे पढ़ाई कर दसवीं कक्षा में टॉपर बनीं ऑटो चालक की बेटी मानवी

Thu, 25 May 2023 09:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 May 2023 09:34 PM IST
सार

ऑटो चालक की बेटी ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेशभर में जिला कुल्लू का नाम रोशन किया है। मेरिट सूची में आने के लिए छात्रा ने स्कूल के अलावा घर पर भी तीन से चार घंटे पढ़ाई की है।

विज्ञापन
HPBOSE 10th Result: Auto driver's daughter Manvi became topper in class X after studying for four hours withou
ऑटो चालक की बेटी मानवी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिला कुल्लू की छात्रा मानवी ने मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया है। छात्रा ने 99.14 (694) फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। ऑटो चालक की बेटी ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेशभर में जिला कुल्लू का नाम रोशन किया है। मेरिट सूची में आने के लिए छात्रा ने स्कूल के अलावा घर पर भी तीन से चार घंटे पढ़ाई की है। वह रोजाना टाइम टेबल के अनुसार परीक्षा की तैयारी करती रही।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: HPBOSE 10th Result: टॉप-10 में 61 बेटियां, 18 छात्र भी शामिल, यहां देखें पूरी मेरिट लिस्ट
विज्ञापन


हालांकि छात्रा ने किसी तरह की कोचिंग और ट्यूशन नहीं ली है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से इस मुकाम को हासिल किया है। मानवी ने कहा कि उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में विज्ञान संकाय में प्रवेश लिया है। उनका लक्ष्य शिशु रोग विशेषज्ञ बनाना है। कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से आगे की पढ़ाई करूंगी। सफलता का श्रेय अध्यापकों और परिजनों को दिया है। मानवी के पिता ऑटो चालक हैं, जबकि माता निजी स्कूल में अध्यापिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारिशा-प्रियांशी चिकित्सक और तनुश्री बनना चहती हैं आईएएस अधिकारी
वहीं, अन्य मेरिट में शामिल तीनों अन्य छात्राएं भी डॉक्टर और आईपीएस अधिकारी बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली (रांगडी) की छात्रा मारिशा शर्मा का सपना डॉक्टर बनना है। अपने सपने को साकार करने के लिए अभी से वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। नव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा तनुश्री आईएएस अधिकारी और स्नोर वैली स्कूल बजौरा की छात्रा प्रियांशी प्रियांशी चिकित्सक बनना चाहती हैं। दोनों लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत कर रही हैं। बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन से शिक्षकों और अभिभावकों के चेहरे पर भी खुशी साफ देखने को मिली है। स्कूल प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्राओं का मिठाई खिला उनका मनोबल बढ़ाया गया। परीक्षा में कुल्लू जिला छठे स्थान पर रहा और 85.51 फीसदी परिणाम रहा है। वहीं, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का रिजल्ट 87.01 प्रतिशत रहा है।

 प्रशासनिक अधिकारी बनेंगी दीक्षा

HPBOSE 10th Result: Auto driver's daughter Manvi became topper in class X after studying for four hours withou
दीक्षा कथयाल - फोटो : संवाद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चबूतरा की दीक्षा कथयाल ने 10वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में प्रदेशभर में दूसरा स्थान पाया है। दीक्षा के पिता रमेश चंद इसी स्कूल में भाषा अध्यापक हैं और माता सुनीता देवी गृहणी हैं। दीक्षा ने कहा कि वह प्रशासनिक अधिकारी बन कर जनसेवा करना चाहती हैं।

HPBOSE 10th Result: Auto driver's daughter Manvi became topper in class X after studying for four hours withou
आकर्षक ठाकुर - फोटो : संवाद

आकर्षक बनना चाहता है चिकित्सक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारण के छात्र आकर्षक ठाकुर ने 10वीं कक्षा की मेरिट में तीसरा स्थान पर हैं। आकर्षक की माता अमिता ठाकुर ग्राम पंचायत झलाण की प्रधान हैं, जबकि पिता संदीप ठाकुर चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत है। आकर्षक ठाकुर बड़े होकर चिकित्सक बनना चाहते हैं।

सेना में अफसर बनना चाहते हैं अक्षित

HPBOSE 10th Result: Auto driver's daughter Manvi became topper in class X after studying for four hours withou
अक्षित शर्मा - फोटो : संवाद

न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल अक्षित शर्मा पुत्र अश्वनी कुमार ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। अक्षित शर्मा के पिता अश्वनी शर्मा सरकारी स्कूल में टीजीटी साइंस के पद पर सेवारत हैं, जबकि माता अनु शर्मा भी शिक्षक हैं। अक्षित ने बताया कि आर्मी अफसर बनना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed