{"_id":"6468d2352cda2d55b7009e25","slug":"hpbose-10th-class-result-will-be-declared-in-next-week-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE Result: अगले हफ्ते घोषित होगा दसवीं कक्षा का परिणाम, बोर्ड सचिव ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE Result: अगले हफ्ते घोषित होगा दसवीं कक्षा का परिणाम, बोर्ड सचिव ने किया खुलासा
Sat, 20 May 2023 07:31 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 May 2023 07:31 PM IST
सार
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए 12वीं कक्षा का परिणाम इस मर्तबा पिछले वर्ष के मुकाबले 14.57 फीसदी कम दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए 12वीं कक्षा का परिणाम इस मर्तबा पिछले वर्ष के मुकाबले 14.57 फीसदी कम दर्ज किया गया है। पिछले वर्ष फेल होने वाले विद्यार्थियों का आंकड़ा मात्र 1,889 था, जबकि इस बार फेल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 8,139 पहुंच गई है।
विज्ञापन
वर्ष 2018-19 में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम में 70.18, 2019-20 में 76.07 और 2020-21 में 92.77 फीसदी दर्ज किया गया था। वहीं वर्ष 2021-22 में 12वीं कक्षा का परिणाम 93.91 फीसदी रहा था, जबकि इस बार पास होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या मात्र 79.4 फीसदी तक रह गई है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि 12वीं कक्षा के परिणाम को रिकॉर्ड समय में घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि अगले पांच-छह दिन में दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को भी घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा का परिणाम लगभग तैयार है। अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन