फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Shiva Project: Orchards to be developed in four thousand hectares in Himachal, ADB team meets CM

एचपी शिवा परियोजना: हिमाचल में चार हजार हेक्टेयर में विकसित होंगे बगीचे, एडीबी का दल सीएम से मिला

Tue, 07 Mar 2023 11:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Mar 2023 11:43 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1292 करोड़ रुपये की एचपी शिवा मुख्य परियोजना के प्रथम चरण के लिए 257 क्लस्टरों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
HP Shiva Project: Orchards to be developed in four thousand hectares in Himachal, ADB team meets CM
एडीबी के दल ने सीएम सुक्खू से की भेंट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशियन विकास बैंक के प्रोजेक्ट रेडिनेस फाइनेंसिंग (पीआरएफ) मिशन के दल ने शिमला में एचपी शिवा परियोजना के लिए टीम लीडर सुनई किम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने मिशन के उद्देश्यों तथा फील्ड भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभवों से अवगत करवाया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 1292 करोड़ रुपये की एचपी शिवा मुख्य परियोजना के प्रथम चरण के लिए 257 क्लस्टरों का चयन किया गया है। इसके तहत 4,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बगीचे स्थापित कर लगभग 15,000 किसान व बागवानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना 5 वर्षों में क्रियान्वित की जाएगी। इसके तहत दो चरणों में लगभग 400 क्लस्टरों में कुल 6000 हेक्टेयर भूमि पर बगीचे स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


सुक्खू ने कम ऊंचाई वाले निचले क्षेत्रों में उगाए जा सकने वाले अन्य विभिन्न पौधों को भी परियोजना के अंतर्गत रोपित करने पर बल दिया। सुनई किम ने कहा कि कार्यों की समीक्षा करने तथा मुख्य परियोजना की तैयारियों को परखने के लिए 26 फरवरी से 7 मार्च तक जिला कांगड़ा, हमीरपुर तथा बिलासपुर के विभिन्न क्लस्टरों का भ्रमण किया। मिशन ने हिमाचल प्रदेश बागवानी रणनीति 2022-2030 और एचपी शिवा के तहत अन्य नीतिगत प्रयासों पर हितधारक परामर्शी कार्यशाला में भी भाग लिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश बागवानी रणनीति के प्रारूप पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियन विकास बैंक के दल में कृष्णा रोतेला, डेनिस लोपेज, विकास गोयल, राबर्ट राउट, अनुज अग्रवाल और विजय अग्रवाल भी शामिल थे। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, सचिव बागवानी अमिताभ अवस्थी, निदेशक बागवानी संदीप कदम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed