फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics: Rajiv Bindal said that three years of the Congress government were spent in abusing the BJP, publ

HP Politics: राजीव बिंदल बोले- कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष भाजपा को गाली देने में निकल गए, जनता के मुद्दे गायब

Fri, 12 Dec 2025 01:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Dec 2025 01:23 PM IST
सार

शनिवार सुबह 10:00 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की ओर से प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा।

विज्ञापन
HP Politics: Rajiv Bindal said that three years of the Congress government were spent in abusing the BJP, publ
श्रीकांत शर्मा, डॉ. राजीव बिंदल और सिद्धार्थन ने किया शिलान्यास स्थल का निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय के नवनिर्मित होने वाले शिलान्यास स्थल का निरीक्षण किया। शनिवार सुबह 10:00 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की ओर से प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि बिहार में एनडीए और भाजपा की प्रचंड विजय के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का हिमाचल में यह पहला आगमन है और पीटरहॉफ मैदान में हजारों कार्यकर्ता उनका भव्य अभिनंदन करेंगे।

विज्ञापन


डॉ. बिंदल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष केवल भाजपा को गाली देने में निकल गए। करोड़ों रुपये खर्च कर आयोजित उनके सरकारी समारोह में भी जनता के मुद्दे नहीं उठे, विकास का एक भी ठोस बिंदु नहीं था और पूरा कार्यक्रम आपसी टकराव तथा भाजपा पर अनर्गल आरोपों की राजनीति में बदल गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार न अपने पुराने संकल्प पूरे कर पाई और न ही नए संकल्पों पर जनता को कोई विश्वास है। जो सरकार तीन वर्ष में एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी, उसका नया संकल्प कार्यक्रम सिर्फ हिमाचल की जनता के साथ धोखा है।

विज्ञापन
Trending Videos

संकल्प कार्यक्रम संकल्प’ नहीं बल्कि तू-तू मैं-मै’ का कार्यक्रम साबित हुआ:  श्रीकांत शर्मा
प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन साल का संकल्प कार्यक्रम संकल्प’ नहीं बल्कि तू-तू मैं-मै’ का कार्यक्रम साबित हुआ। कांग्रेस पार्टी देश में ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश में भी समाप्ति की ओर बढ़ रही है। उनका पतन इसलिए तय है क्योंकि कांग्रेस के नेता प्रदेश और जनता की बजाय केवल गांधी परिवार की परिक्रमा करने में व्यस्त रहते हैं। ऐसी पार्टी से प्रदेश का भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता। भाजपा नेतृत्व ने कहा कि नवनिर्मित कार्यालय का शिलान्यास संगठन को नई ऊर्जा देगा और नड्डा का अभिनंदन समारोह प्रदेश की राजनीति में नई दिशा तय करेगा। पूरे प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता स्वतः प्रेरणा से शिमला पहुंच रहे हैं और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा का यह कार्यक्रम विकास, संगठन और जनता के विश्वास को सुदृढ़ करने का प्रतीक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed