फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics: Jairam Thakur said Govt failed to open the roads

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- सड़कों को खोलने में सरकार नाकाम, लोगों का सब्र दे रहा जवाब

Mon, 28 Aug 2023 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Aug 2023 08:39 PM IST
सार

 सरकार से मदद की राह देखते-देखते लोग अब खुद ही मोर्चा संभाल रहे हैं और मजबूर होकर खुद से पैसे इकट्ठा करके सड़कें खोलने का काम कर रहे हैं। एक दो नहीं सैकड़ों जगह यही हाल है। 

विज्ञापन
HP Politics: Jairam Thakur said Govt failed to open the roads
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि आपदा से बंद सड़कों को खोलने में सरकार फेल हो गई है। लोगों का सब्र जवाब दे रहा है। सरकार से मदद की राह देखते-देखते लोग अब खुद ही मोर्चा संभाल रहे हैं और मजबूर होकर खुद से पैसे इकट्ठा करके सड़कें खोलने का काम कर रहे हैं। एक दो नहीं सैकड़ों जगह यही हाल है। लोग महीना भर इंतजार करने के बाद अब मजबूर होकर खुद ही सड़कें खोलने में लग गए हैं। हर दिन ऐसी दर्जनों खबरें देखने को मिलती हैं कि स्थानीय लोगों ने चंदा इकट्ठा कर मशीनें बुलवाईं और सड़कें खुलवाईं। उन्होंने कहा कि सरकार सड़कें खोलने के काम में तेजी लाए। प्रदेश में मशीनों की कमी नहीं हैं। 

विज्ञापन


सड़कें खुलेंगी तो ही आएगा राम राज्य : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता बलबीर वर्मा और संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस के कुछ मंत्री अपने आपको अग्रिम रखने के लिए आयेदिन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक दिक्कत सड़कों के मामले में है, सड़कें खुल नहीं रही हैं और प्रदेश का किसान-बागवान परेशान है। भाजपा का यह कहना है कि कांग्रेस पार्टी के मंत्री सड़क खोलने पर ध्यान दें, प्रदेश में राम राज्य तभी आएगा जब सड़कें खुलेंगी। भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि अपने विभाग तो कांग्रेस के मंत्री संभाल नहीं पा रहे हैं, सड़कें खुल नहीं रही हैं, प्रदेश के लोग परेशान हैं और कांग्रेस नेता रामराज्य की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हिमाचल की 22 लाख महिलाएं को 2970 करोड़ का इंतजार : भाजपा
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, पायल वैद्या और सचिव डेजी ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 22 लाख महिलाएं आज भी कांग्रेस नेताओं की गारंटी का इंतजार कर रही हैं, जो उन्होंने चुनाव के समय दी थी। हिमाचल की सभी महिलाओं की ओर से कांग्रेस को याद दिलाना चाहेंगे कि कांग्रेस सरकार ने कहा था कि जैसे ही सत्ता में आएंगे तो प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देना शुरू कर देंगे। पहली कैबिनेट में गारंटी पूरी करने वाली कांग्रेस को नौ महीने बाद भी यह स्मरण नहीं है कि उन्होंने चुनावों के समय क्या-क्या गारंटी जनता को दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed