फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics:Congress rebels can return from Delhi wearing saffron robes

HP Politics: दिल्ली से भगवा चोला ओढ़कर लौट सकते हैं कांग्रेस के बागी, जानें पूरा मामला

Wed, 20 Mar 2024 11:58 AM IST
Krishan Singh मदन मोहन लखेड़ा, धर्मशाला
मदन मोहन लखेड़ा, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Mar 2024 11:58 AM IST
सार

कांग्रेस के बागी और निर्दलीय विधायकों के भविष्य की सियासत के लिए जल्द निर्णायक कदम उठाने के संकेत हैं।

विज्ञापन
HP Politics:Congress rebels can return from Delhi wearing saffron robes
कांग्रेस के छह बागी विधायक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के बागी विधायक दिल्ली से भगवा चोला ओढ़कर घर लौट सकते हैं।  बागियों व निर्दलीय विधायकों के खेमे और भाजपा में इस पर मंथन चलता रहा है। इन विधायकों के भविष्य की सियासत के लिए जल्द निर्णायक कदम उठाने के संकेत हैं। 

विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव में हुए बड़े घटनाक्रम के लगभग 21 दिन बाद भी बागी और निर्दलीय विधायक प्रदेश से बाहर हैं।पंचकूला, ऋषिकेश के बाद अब कई दिनों से नई दिल्ली में उनका डेरा है। अयोग्य घोषित विधायक इंद्रदत्त लखनपाल का कहना है कि कुछ ही दिनों में हिमाचल प्रदेश में वापसी कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नड्डा से मुलाकात भी संभव है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस से बगावत का झंडा बुलंद करने वाला खेमा मंगलवार दोपहर भविष्य से जुड़े बिंदुओं पर मंथन करने के लिए एक साथ बैठा। दो दौर में चली बैठकों में कई बिंदुओं पर गहन चर्चा कर सहमति बनाने की कोशिश की गई।

विज्ञापन

उधर, एक अन्य अयोग्य ठहराए गए विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि पूरे जोश व उत्साह के साथ लौटने की तैयारी है। कब लौटेंगे दावे से नहीं बताया जा सकता है। भविष्य के लिए सभी विकल्प खुले हैं। चर्चा जारी है। कुछ बिंदुओं पर आपस में सहमति बनी है। जल्द खुलासा हो जाएगा।  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस के बागी विधायकों को भाजपा पूरा मान-सम्मान देगी।

बागियों को उपचुनाव में टिकट देने पर पार्टी हाईकमान फैसला लेगा। मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह पूछने पर कि कांग्रेस के बागियों को टिकट देने पर भाजपा का कैडर भी तो नाराज होगा। जयराम ने कहा, भाजपा का कैडर नाराज नहीं होता, घर का मामला हम देख लेंगे। कांग्रेस के बागियों ने बड़ा कदम उठाया है। 

कुछ ही दिनों में हिमाचल में वापसी कर लेंगे। सभी एकजुट हैं। देर रात तक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात संभव है। देखते हैं क्या बात होती है। इसके बाद ही सारी तस्वीर साफ हो जाएगी।- इंद्रदत्त लखनपाल, अयोग्य घोषित विधायक 

पूरे जोश व उत्साह के साथ लौटने की तैयारी है। कब लौटेंगे दावे से नहीं बताया जा सकता है। भविष्य के लिए सभी विकल्प खुले हैं। सोमवार को अयोग्य ठहराए गए और निर्दलीय सभी 9 विधायक मंथन के लिए एक साथ बैठे थे। चर्चा जारी है। कुछ बिंदुओं पर आपस में सहमति बनी है। जल्द खुलासा हो जाएगा।-रवि ठाकुर, अयोग्य घोषित विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed