फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Police Constable Recruitment: Height increased by one inch for all categories, government revised recruitme

HP Police Constable Recruitment : सभी वर्गों के लिए एक इंच बढ़ाई गई लंबाई, सरकार ने संशोधित किए भर्ती नियम

Mon, 08 Jan 2024 11:29 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jan 2024 11:29 AM IST
सार

प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस कांस्टेबल की भर्ती होगी। भर्ती में सभी वर्गों के लिए एक एक इंच लंबाई बढ़ाई गई है। भर्ती के लिए सरकार ने कुछ बदलाव किए हैं। 

विज्ञापन
HP Police Constable Recruitment: Height increased by one inch for all categories, government revised recruitme
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस कांस्टेबल की भर्ती होगी। भर्ती में सभी वर्गों के लिए एक एक इंच लंबाई बढ़ाई गई है। भर्ती के लिए सरकार ने कुछ बदलाव किए हैं। सामान्य वर्गों के लिए पुरुष भर्ती के लिए लंबाई 5.6 फीट, आरक्षित वर्गों के लिए 5.4, महिलाओं के लिए 5.2 फीट रखी गई है। पुलिस मुख्यालय 1228 पदों को भरने की औपचारिकताएं पूरी करे में जुटा है। संशोधित पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले महिलाओं को भर्ती में 25 फीसदी का आरक्षण दिया जाता रहा है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को राहत देने के लिए नियमों में संशोधन किया है। लोकसेवा आयोग के माध्यम से यह भर्ती होगी।  पुलिस मुख्यालय की ओर से इसके लिए 15 दिन के भीतर आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। उल्लेखनीय है कि पुलिस की भर्ती काफी समय से लटकी थी। कांग्रेस सरकार ने इस प्रक्रिया को शुरू किया है।
विज्ञापन


पुरुष अभ्यर्थियों को 1500 मीटर दौड़ साढ़े पांच मिनट तक पूरी करनी होगी। महिलाओं के लिए 800 मीटर दौड़ होगी। यह उन्हें 3 मिनट 45 सेकंड में पूरा करना होगा। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1.35 मीटर और महिलाओं के लिए 1.10 मीटर ऊंची कूद में भाग लेना होगा। इसके लिए उन्हें तीन प्रयास मिलेंगे। पुरुषों को 4 मीटर और महिलाओं को 3 मीटर लंबी छलांग लगानी होगी। इसके अलावा पुरुषों को 100 मीटर की दौड़ 14 सेकंड और महिलाओं को 17 सेकंड के भीतर पूरी  करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबाई के भी मिलेंगे अंक 
पुलिस कांस्टेबल में भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों को लंबाई के अंक भी मिलेंगे। पुरुषों में 5 फीट 7 इंच से कम अभ्यर्थी को कोई अंक नहीं मिलेगा। 5 फीट 7 इंच से 5 फीट 8 इंच से कम को 1 अंक, 5 फीट 8 इंच और 5 फीट 9 इंच से कम को 2 अंक, 5 फीट 9 इंच से 5 फीट 10 इंच से कम को 3 अंक, 5 फीट 10 इंच से 5 फीट 11 इंच से कम को 4 अंक, 5 फीट 11 इंच से 6 फीट से कम को 5 अंक और 6 फीट और उससे ऊपर को 6 अंक मिलेंगे। 

एनसीसी के मिलेंगे अंक
पुलिस भर्ती में एनसीसी प्रमाणपत्र के अंक मिलेंगे। ए सर्टिफिकेट वाले को 1 अंक, बी सर्टिफिकेट वाले को 2 अंक और सी सर्टिफिकेट वाले को 4 अंक मिलेंगे। यदि किसी अभ्यर्थी के पास सभी प्रमाणपत्र होंगे तो उसे 4 अंक दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed