फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Panchayat Election: Political Battle Between Grandmother and Granddaughter in Zila Parishad Sirmour

HP Panchayat Election: दिलचस्प हुआ जिप चुनाव, सिरमौर के इस वार्ड में दादी-पोती के बीच सियासी संग्राम

Sat, 09 May 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 May 2026 05:00 AM IST
सार

इस बार जिला परिषद चुनाव बेहद दिलचस्प और चर्चित मुकाबले का साक्षी बनने जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस ने रिश्ते में दादी और पोती को मैदान में उतारकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है।

विज्ञापन
HP Panchayat Election: Political Battle Between Grandmother and Granddaughter in Zila Parishad Sirmour
जिला परिषद के लिए पोती और दादी ने किया नामांकन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के दाना घाटों वार्ड में इस बार जिला परिषद चुनाव बेहद दिलचस्प और चर्चित मुकाबले का साक्षी बनने जा रहा है। यहां राजनीति ने पारिवारिक रिश्तों को भी चुनावी रण में ला खड़ा किया है। भाजपा और कांग्रेस ने रिश्ते में दादी और पोती को मैदान में उतारकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। भाजपा ने युवा और शिक्षित चेहरा अंकिता ठाकुर पर दांव खेला है जबकि कांग्रेस ने उनकी रिश्ते में दादी राधा चौहान को चुनावी मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशियों का संबंध हरिपुरधार क्षेत्र के टिकरी डसाकना गांव से है। शुक्रवार को दोनों ने संगड़ाह स्थित एसडीएम कार्यालय में अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन
Trending Videos

दादी और पोती के आमने-सामने आने से राजनीतिक माहौल गर्माया
भाजपा के दिग्गज नेता दिवंगत सहिराम ठाकुर व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलबीर ठाकुर की पुत्री बीटेक और एमबीए शिक्षित अंकिता ठाकुर पहली बार भाजपा से चुनावी मैदान में उतरी हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राधा चौहान अपने अनुभव और सामाजिक पकड़ के सहारे चुनावी दंगल में ताल ठोक रही है। एक ही परिवार से दादी और पोती के आमने-सामने आने से पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाय की दुकानों से लेकर गांव की चौपालों तक चर्चा
चाय की दुकानों से लेकर गांव की चौपालों तक यही चर्चा है कि दादी और पोती के बीच हो रही इस सियासी जंग में दादी और पोती में कौन किसको शिकस्त देगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि एक ओर अनुभवी दादी हैं तो दूसरी ओर पढ़ी-लिखी और ऊर्जावान पोती ऐसे में दाना घाटो वार्ड में कांटे की टक्कर तय मानी जा रही है। नामांकन के बाद दोनों प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान में जुट गई हैं। अब देखना है कि जनता अनुभव पर भरोसा जताती है या युवा नेतृत्व को मौका देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed