{"_id":"61bddef513500b093c776e6f","slug":"hp-national-law-university-conduct-online-open-book-examination-for-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: घर बैठे ऑनलाइन परीक्षा देंगे नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: घर बैठे ऑनलाइन परीक्षा देंगे नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी
Sun, 19 Dec 2021 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:10 PM IST
सार
लॉ यूनिवर्सिटी के यूजी और पीजी कोर्स की ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा में छात्र अपने घर पर बैठकर परीक्षा देंगे। छात्र दिए गए प्रश्नपत्र के अनुसार उत्तर पुस्तिका पर अपने उत्तर लिखेंगे। छात्र उत्तर पुस्तिका को स्कैन कर इसकी पीडीएफ हर बैच के लिए बनाए गए क्लासरूम के लिंक पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (घण्डल) शिमला के बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी के इंटीग्रेटिड पांच वर्षीय कोर्स और एलएलएम के छात्र-छात्राएं सोमवार से अपने घर में बैठकर सेमेस्टर की ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा देंगे। कोविड के कारण अप्रैल 2020 से पढ़ाई और परीक्षाएं ऑलनाइन ही संचालित की गई हैं। 2016 का यूजी कोर्स का 54 छात्रों का एक बैच पासआउट भी हो गया है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में आवासीय सुविधा की कमी और प्रदेश के बाहर से पढ़ रहे छात्रों को संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी ने सिस्को वेब एक्स जैसी सुविधाओं की व्यवस्था कर शैक्षणिक गतिविधियों मूट कोर्ट, वेबिनार, सेमीनार और कक्षाओं का संचालन किया। यूनिवर्सिटी में शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाने की सुविधा प्रदान करने के लिए सिस्को वेबएक्स से लैस, डिजिटल स्मार्ट क्लास रूम जैसी सुविधाएं जुटाईं। इसके माध्यम से ही शिक्षकों ने अलग-अलग राज्यों के यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ऑनलाइन मोड से कक्षाएं पढ़ाकर सिलेबस पूरा करवाया।
विज्ञापन
प्रोफेशनल कोर्स को पिछले दो सालों से ऑनलाइन संचालित करने के विश्वविद्यालय के इन्हीं प्रयासों के चलते विवि अब ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षाएं शुरू कर रहा है। विश्वविद्यालय अब 20 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक बीए/बीबीए एलएलबी पांच वर्षीय एकीकृत कोर्स और एलएलएम की सेमेस्टर अंत परीक्षाएं आयोजित कर रहा है। संस्थान की कुलपति प्रो. निष्ठा जसवाल और कुल सचिव प्रो. एसएस जसवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय ने छात्रों की इन ऑनलाइन परीक्षाओं में सही मूल्यांकन करने के लिए अलग प्रश्नपत्र तैयार किए हैं। प्रो. जसवाल ने कहा कि महामारी के कारण खड़ी हुई मुश्किलों के बावजूद यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन सिस्टम पर करोड़ों का खर्च किया गया।
विज्ञापन
यह होगी ओपन बुक परीक्षा की प्रक्रिया
लॉ यूनिवर्सिटी के यूजी और पीजी कोर्स की ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा में छात्र अपने घर पर बैठकर परीक्षा देंगे। छात्र दिए गए प्रश्नपत्र के अनुसार उत्तर पुस्तिका पर अपने उत्तर लिखेंगे। छात्र उत्तर पुस्तिका को स्कैन कर इसकी पीडीएफ हर बैच के लिए बनाए गए क्लासरूम के लिंक पर अपलोड करेंगे। अधिकतर प्रश्न समस्या आधारित सवालों पर पूछे जाएंगे। जिनका उत्तर विस्तार से देना होगा।