फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Colleges Admission Academic schedule released for admission to undergraduate first year, see here

Himachal: कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए एकेडमिक शेड्यूल जारी, यहां देखें

Sat, 18 May 2024 06:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 May 2024 06:42 PM IST
सार

 प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स के नए शैक्षणिक सत्र लिए सरकार ने एकेडमिक शेड्यूल जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
HP Colleges Admission Academic schedule released for admission to undergraduate first year, see here
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स के नए शैक्षणिक सत्र लिए सरकार ने एकेडमिक शेड्यूल जारी कर दिया है। निदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय की ओर से इसे कॉलेजों में लागू किए जाने को लेकर दिशानिर्देश दे दिए हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और सरदार पटेल विवि से संबद्ध कॉलेजों में यह शेड्यूल लागू होगा। इसके तहत नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया, नियमित कक्षाएं और परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं। अतिरिक्त शिक्षा सचिव की ओर से जारी किए शेड्यूल के अनुसार 3 जून से 15 जुलाई तक कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चलेगी। कॉलेजों में इस दौरान प्रवेश पूर्व काउंसलिंग भी होगी। 16 जुलाई को यूजी प्रथम वर्ष की एक बजे कॉलेजों में पहली प्रवेश मेरिट जारी की जाएगी। प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को 16 से 19 जून तक तीन दिन का समय फीस जमा करवाने का समय मिलेगा।

विज्ञापन

कॉलेज 20 जुलाई को प्रथम वर्ष की दूसरी प्रवेश मेरिट जारी करेंगे। इसमें शामिल छात्र जो प्रवेश पाएंगे वे 20 जून 11 बजे तक फीस जमा करवा सकेंगे। प्रथम वर्ष के लिए 22 जुलाई को कॉलेजों में ओरिएंटेशन और परिचय सत्र होगा। यूजी डिग्री कोर्स के दूसरे और अंतिम वर्ष के लिए 6 जून से 15 जुलाई तक 31 दिन का रोल ऑन आधार पर प्रवेश मिलेगा। 6 से 19 जुलाई तक फीस जमा होगी। 20 से 22 जुलाई तक इन दोनों कक्षाओं के प्रवेश के बाद काउंसलिंग सत्र होंगे। शेड्यूल के अनुसार 23 जुलाई से 28 अक्तूबर तक, 4 नवंबर से 31 दिसंबर तक और 5 फरवरी 2025 से लेकर 29 मार्च तक 181 दिनों की नियमित कक्षाएं होंगी, जिसमें रेमिडियल कक्षाएं भी होंगी। आदेशों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए भी कॉलेजों का प्रस्तावित एकेडमिक शेड्यूल जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र में 65 दिनों की छुट्टियां
कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 65 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। इसमें 16 जून से 12 जुलाई तक गर्मियों का अवकाश, 29 अक्तूबर से 2 नवंबर तक दिवाली की छुट्टियां, एक जनवरी 2025 से 4 फरवरी 2025 तक सर्दियों की छुट्टियां होंगी।

विज्ञापन

1 अप्रैल से 15 मई तक परीक्षाएं
कॉलेजों में नए सत्र में यूजी डिग्री कोर्स की 1 अप्रैल से 15 मई 2025 तक 44 दिन वार्षिक परीक्षाएं होंगी। 10 अप्रैल से 17 मई तक मूल्यांकन और 30 जुलाई तक परीक्षाओं के परिणाम घोषित होंगे। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में हुई यूजी परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने को 31 जुलाई 2024 तक की समय सीमा तय की गई है। 7 सितंबर तक रिवेल्यूशन परिणाम घोषित होंगे, जबकि सत्र 2023-24 के की अनुपूरक परीक्षाएं सितंबर माह में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed