{"_id":"63650916af94410fd8029d01","slug":"hp-central-university-objectionable-sms-sent-by-professor-to-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजने पर केंद्रीय विश्वविद्यालय में मचा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजने पर केंद्रीय विश्वविद्यालय में मचा बवाल
Fri, 04 Nov 2022 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 04 Nov 2022 06:15 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि प्रोफेसर के खिलाफ पहले भी ऐसी कुछ बातें सामने आ चुकी हैं। बैठक के दौरान विभाग के सदस्य भी प्रोफेसर के पक्ष में संतुष्ट नजर नहीं आए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर पर छात्रा ने उसे आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगाया है। इसके बाद छात्रा के पक्ष में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी उतर आई और सीयू कैंपस में प्रोफेसर के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थी परिषद प्रोफेसर के निलंबन पर अड़ गई है। सारे प्रकरण को लेकर छात्रा ने अपने परिजनों से बात भी की। परिजनों से बात करने के बाद छात्रा ने विभाग को इस संबंध में शिकायत की।
विज्ञापन
छात्रा की शिकायत के बाद शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धौलाधार परिसर-दो में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद एमबीए विभाग के प्रमुख और स्टाफ ने शिकायतकर्ता और प्रोफेसर को सामने बुलाकर बातचीत की। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर के खिलाफ पहले भी ऐसी कुछ बातें सामने आ चुकी हैं। बैठक के दौरान विभाग के सदस्य भी प्रोफेसर के पक्ष में संतुष्ट नजर नहीं आए हैं और आगामी कार्रवाई को लेकर विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, दूसरी ओर विद्यार्थी परिषद इस बात को अड़ चुकी है कि जब तक प्रोफेसर को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक विद्यार्थी परिषद आंदोलन करती रहेगी। इस संदर्भ में केंद्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विशाल सूद का कहना है कि उनके पास अभी तक लिखित में ऐसी कोई शिकायत नहीं पहुंची है, फिर भी सीयू प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन