फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp Cabinet Sub Committee recommends appointment of successful candidates of two recruitment examinations

Himachal: इन दो भर्ती परीक्षाओं के सफल अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति, कैबिनेट उप समिति ने की सिफारिश

Tue, 22 Oct 2024 06:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Oct 2024 06:24 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को  हुई मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में दो भर्ती परीक्षाओं के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
hp Cabinet Sub Committee recommends appointment of successful candidates of two recruitment examinations
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक हुई। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को  हुई मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में सर्वसम्मति से मार्केट सुपरवाइजर(पोस्ट कोड 977) और  फायरमैन(पोस्ट कोड 916) के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान करने की सिफारिश की। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इसकी जानकारी दी। गाैरतलब है कि मार्केट सुपरवाइजर (अनुबंध के आधार पर) 12 पदों को भरने के लिए मई 2022 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

विज्ञापन


इसके लिए 2427 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1267 आवेदनों को लिखित परीक्षा के लिए अंतिम रूप से स्वीकार किया गया। लिखित परीक्षा 28 अगस्त 2022 को हुई। इसमें 726 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 541 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। लिखित परीक्षा की योग्यता के आधार पर 41 उम्मीदवारों को पात्रता के दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया। फायरमैन पोस्ट कोड 916 के 43 पदों के लिए ली गई परीक्षा में 1,418 ने भाग लिया था। इनमें से 772 का चयन शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा के लिए हुआ है। इन पदों के लिए 4,382 ने आवेदन किया था। 1,418 ही परीक्षा में बैठे।
विज्ञापन

बता दें, पेपर लीक के मामले सामने आने पर कई भर्ती परिणाम विजिलेंस जांच के कारण लंबित थे। इस मामले के समाधान के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कानूनी पहलुओं के निरीक्षण के लिए उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया गया था। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा इस उप समिति के सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed