फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Budget session queston hour today four lane project solan

पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन निर्माण से ज्यादा खर्च भूमि अधिग्रहण पर

Fri, 13 Mar 2020 04:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Mar 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
HP Budget session queston hour today four lane project solan
सांकेतिक तस्वीर

पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन निर्माण से ज्यादा खर्च भूमि अधिग्रहण पर आ रहा है। फोरलेन बनाने पर 421 करोड़ का अनुमानित खर्च है। भू अधिग्रहण का खर्च 650 करोड़ है। मुंबई से भी ज्यादा सर्किल रेट होने पर केंद्र ने धनराशि देने से इंकार किया है। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी विधायक लखविंद्र राणा और परमजीत सिंह पम्मी के सवाल पर दी।

विज्ञापन


सीएम ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन को जोड़ने के लिए फोरलेन जरूरी है, लेकिन सर्किल रेट अधिक होने से समस्या खड़ी हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ के हिमाचल अनुभाग बद्दी-नालागढ़ राजमार्ग जो 17.37 किमी है, के निर्माण को लगभग 38.95 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण होना है। इसमें 25.69 हेक्टेयर निजी एवं 13.26 हेक्टेयर वन भूमि है। 17.23 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन


इसमें 13.02 हेक्टेयर निजी व 4.21 हेक्टेयर वन भूमि है। सड़क के निर्माण को केंद्रीय मंत्रालय से स्वीकृति अभी नहीं मिली है। सर्किल रेट संशोधित करने को केंद्र सरकार योजना बना रही है। बताया कि मढ़ावाला एनएच 105 पर जंक्शन हरियाणा के साथ बरोटीवाला-पट्टा-कुठाड़-अर्की-शालाघाट (कुल लंबाई 79.40 किमी) सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग की सैद्धांतिक स्वीकृति केंद्र ने दी है। डीपीआर बनाने का काम प्र्रगति पर है। रिपोर्ट केंद्र को भेजी गई है। केंद्र से सैद्धांतिक तौर पर मंजूर 69 एनएच में यह एनएच भी है। 55 एनएच की डीपीआर तैयार हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed