फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Board HPBOSE Plus Two 12th Result 2020: Science topper Parkash from kullu

HPBOSE 12th Result 2020: साइंस संकाय में टॉपर बना ऑटो चालक का बेटा, आईएएस बनना है सपना

Thu, 18 Jun 2020 06:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 18 Jun 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
HP Board HPBOSE Plus Two 12th Result 2020: Science topper Parkash from kullu
- फोटो : अमर उजाला

साइंस संकाय में टॉप रहे प्रकाश चंद के पिता राकेश कुमार ऑटो चालक है और माता निशा देवी गृहिणी हैं। जिला मुख्यालय की खराहल घाटी के देवधार गांव के रहने वाली होनहार छात्र प्रकाश चंद का सपना आईएएस अफसर बनकर समाज सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों के साथ स्कूल में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने अपनी सफलता का श्रेया अपने माता-पिता और स्कूल प्रबंधक को दिया है। प्रकाश के पिता राकेश तथा माता निशा देवी ने कहा कि बेटे की इस सफलता से वह बहुत खुश है। उनके बेटे में जमा दो की परीक्षा के लिए खूब तैयारी की थी और वह दस से 12 घंटे तक पढ़ाई करता था। साइंस संकाय में जिला कुल्लू का दूसरे साल भी दबदबा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी कुल्लू के ही एक स्कूल का छात्र टॉपर रहा था। इस दौरान कुल्लू साइंस स्कूल प्रबंधक मोहन कपूर, पवन शर्मा तथा प्रिंसिपल शमशेर चंद बोध समेत स्कूल के स्टॉफ ने टॉपर रहे छात्र का फूल मालाओं के साथ स्वागत कर मिठाई खिलाकर बधाई दी है। स्कूल प्रबंधक मोहन कपूर और पवन शर्मा ने कहा कि छात्र प्रकाश ने स्कूल का पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed