फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Board Exams 2023: flying squads CCTV cameras at 2200 exam centres to curb cheating

HPBOSE: 2,200 परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्तों के साथ सीसीटीवी भी रोकेंगे नकल

Tue, 28 Feb 2023 09:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 28 Feb 2023 09:31 PM IST
सार

शिक्षा बोर्ड ने उड़नदस्तों को निर्देश दिए हैं कि वे सिर्फ नकल रोकने के लिहाज से परीक्षा केंद्रों में दस्तक देंगे, न कि परीक्षा केंद्रों में तनाव पैदा करने के लिए।

विज्ञापन
HP Board Exams 2023: flying squads CCTV cameras at 2200 exam centres to curb cheating
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भर में 10 मार्च से 12वीं और 11 मार्च से 10वीं कक्षा की शुरू हो रही टर्म-2 की परीक्षाओं के लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ उड़नदस्तों का भी गठन किया गया है। बोर्ड की टर्म-2 परीक्षाओं की शुरुआत 10 मार्च से 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के साथ होगी।

विज्ञापन


वहीं 11 मार्च को 10वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा रखी गई है। 10 मार्च माह से शुरू हो रही स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए गठित उड़नदस्तों पर तीसरी आंख का पहरा रहेगा। यह पहरा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के जरिये रहेगा।
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड ने उड़नदस्तों को निर्देश दिए हैं कि वे सिर्फ नकल रोकने के लिहाज से परीक्षा केंद्रों में दस्तक देंगे, न कि परीक्षा केंद्रों में तनाव पैदा करने के लिए। मार्च माह में शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड उड़नदस्ते गठित करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए एसडीएम, एडीएम और डिप्टी डायरेक्टरों के अलावा स्कूल के वाइस प्रेजिडेंट की अध्यक्षता में उड़नदस्तों का गठन किया जाएगा। प्रदेश भर में स्थापित परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्कूल शिक्षा बोर्ड वहां होने वाली गतिविधियों और उड़नदस्तों की कार्रवाई सहित अन्य गतिविधियों पर नजर रखेगा।


स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि टर्म-2 परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 2,200 के करीब परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों को स्थापित किया गया है, ताकि परीक्षार्थियों सहित वहां पर उड़नदस्तों के अलावा अन्य लोगों पर भी नजर रखी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed