{"_id":"662fa4cfc3e139be99058382","slug":"hp-board-12th-topper-chadiyar-s-kamakshi-became-state-topper-without-coaching-and-tuition-dreams-of-becoming-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Board 12th Topper: चढ़ियार की कामाक्षी बिना कोचिंग और ट्यूशन से बनीं स्टेट टॉपर, वैज्ञानिक बनना सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Board 12th Topper: चढ़ियार की कामाक्षी बिना कोचिंग और ट्यूशन से बनीं स्टेट टॉपर, वैज्ञानिक बनना सपना
Mon, 29 Apr 2024 07:17 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चढ़ियार (कांगडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चढ़ियार (कांगडा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 29 Apr 2024 07:17 PM IST
सार
कांगड़ा जिले के बैजनाथ उपमंडल के गांव चढ़ियार की कामाक्षी शर्मा ने 12वीं कक्षा की ओवरऑल मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
कामाक्षी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ उपमंडल के गांव चढ़ियार की कामाक्षी शर्मा ने 12वीं कक्षा की ओवरऑल मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। विज्ञान संकाय में भी उन्होंने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। चढ़ियार निवासी भारत भूषण व सुनीता शर्मा की बेटी कामाक्षी शर्मा ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। कामाक्षी शर्मा जेनेटिक रिसर्च वैज्ञानिक बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
कामाक्षी ने बिना कोचिंग व ट्यूशन से यह सफलता प्राप्त की। कामाक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व अध्यापकों को दिया है। छात्रा ने 12वीं कक्षा की परीक्षा भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथ से उत्तीर्ण की। कामाक्षी शर्मा का एक छोटा भाई कनिष्क शर्मा नौवीं कक्षा में पढ़ रहा हैं। कामाक्षी शर्मा कांगड़ा जिले के एक छोटे से गांव चढ़ियार की रहने वाली हैं। इनके पिता भारत भूषण चढ़ियार बाजार में दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन