HP Board 12th Topper: भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती हैं 12वीं कक्षा की टॉपर छाया चौहान
स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में स्नोर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की छात्रा छाया चौहान ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में स्नोर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की छात्रा छाया चौहान ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। छाया इंजीनियर बनना चाहती हैं। इसके लिए वह बीटेक की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए उन्होंने किसी तरह की अलग से पढ़ाई नहीं की है।
विद्यालय में ही सहपाठियों के साथ पढ़कर यह उपलब्धि हासिल की। कहा कि उनके लिए शिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग प्रेरणादायक रहा है। छाया के पिता पाल सिंह एक किसान हैं और माता शाऊणी देवी आगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। मंडी जिले के थाची की रहने वाली छाया चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व स्कूल अध्यापकों को दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.