फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Board 12th Topper:12th class topper Chhaya Chauhan wants to become an engineer in future

HP Board 12th Topper: भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती हैं 12वीं कक्षा की टॉपर छाया चौहान

Mon, 29 Apr 2024 06:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Apr 2024 06:38 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में स्नोर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की छात्रा छाया चौहान ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन
HP Board 12th Topper:12th class topper Chhaya Chauhan wants to become an engineer in future
माता पिता के साथ छाया चौहान - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में स्नोर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की छात्रा छाया चौहान ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। छाया इंजीनियर बनना चाहती हैं। इसके लिए वह बीटेक की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए उन्होंने किसी तरह की अलग से पढ़ाई नहीं की है।

विज्ञापन


विद्यालय में ही सहपाठियों के साथ पढ़कर यह उपलब्धि हासिल की। कहा कि उनके लिए शिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग  प्रेरणादायक रहा है। छाया के पिता पाल सिंह एक किसान हैं और माता शाऊणी देवी आगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। मंडी जिले के थाची की रहने वाली छाया चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व स्कूल अध्यापकों को दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय की मेरिट सूची में कुल 90 मेधावियों ने स्थान पक्का किया है। इनमें कला संकाय में 38, वाणिज्य 21 व विज्ञान में 31 विद्यार्थी शामिल हैं। 12वीं कक्षा की ओवरऑल टॉप-10 मेरिट सूची में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। मेरिट सूची में 41 टॉपर हैं। इसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं। 98.80 फीसदी अंक हासिल कर भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल बैजनाथ की छात्रा कामाक्षी शर्मा व स्नोवर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की छाया चौहान  संयुक्त टॉपर बनी हैं। 500 में से 494 अंक हासिल किए। एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर श्रुति शर्मा ने 98.40 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थाना हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed