फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Board 12th Result: Boys could not even reach double figures in the merit of all the three streams, see the

HP Board 12th Result: तीनों संकायों की मेरिट में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए लड़के, देखें होनहारों की सूची

Tue, 30 Apr 2024 10:41 AM IST
Krishan Singh विवेक कुमार/सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विवेक कुमार/सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Apr 2024 10:41 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इस बार फिर लड़कियों ने अपना दबदबा कायम किया है। 

विज्ञापन
HP Board 12th Result: Boys could not even reach double figures in the merit of all the three streams, see the
12वीं के होनहार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इस बार फिर लड़कियों ने अपना दबदबा कायम किया है। तीनों संकायों के कुल 90 टॉपरों में 68 पर लड़कियों ने जगह बनाई है, जबकि लड़के 22 पायदानों पर ही सिमट गए हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए जमा दो कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों की बल्ले-बल्ले रही है। साइंस, आट्र्स और काॅमर्स संकायों में लड़कियों ने जहां सभी पहले पायदानों पर अपना कब्जा जमाया है, वहीं संकायों की ओवरऑल मेरिट सूची में भी लड़कों की अपेक्षा लड़कियाें की संख्या कहीं अधिक है। मेरिट सूची के 90 मेधावियों में 68 स्थानों पर लड़कियों ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि लड़कों की संख्या 22 स्थानों पर ही सिमट कर रह गई है। किसी भी संकाय में मेरिट लिस्ट में दहाई के अंक तक लड़के नहीं पहुंच पाए हैं। 

विज्ञापन

HP Board 12th Result: Boys could not even reach double figures in the merit of all the three streams, see the
12वीं के होनहार। - फोटो : अमर उजाला

आर्ट्स संकाय में कुल 38 परीक्षार्थी टॉपर बने हैं, जिनमें 31 लड़कियां और सात लड़के ही अपना स्थान बना पाए हैं। वहीं विज्ञान संकाय में 22 लड़कियां, जबकि नौ लड़के ही शामिल हुए हैं। इसके अलावा वाणिज्य संकाय में 15 लड़कियां और छह लड़के मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाने में कामयाब हुए हैं। वहीं लड़कियों की पास प्रतिशतता भी लड़कों की अपेक्षा कहीं अधिक है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 43964 लड़कों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 30572 परीक्षार्थी ही पास हो सके हैं। वहीं इसके विपरीत 41575 लड़कियों ने जमा दो कक्षा की परीक्षा दी थी, जिसमें 32520 लड़कियों ने सफलता हासिल 
की है। परीक्षा में लड़कों की अपेक्षा लड़कियां कम संख्या में बैठी थीं, लेकिन लड़कों की अपेक्षा अधिक लड़कियां पास हुई हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

HP Board 12th Result: Boys could not even reach double figures in the merit of all the three streams, see the
12वीं कक्षा के होनहार - फोटो : अमर उजाला

कला में सरकारी, साइंस-कॉमर्स में निजी स्कूल आगे 
शैक्षणिक सत्र 2023-24 के घोषित परीक्षा परिणाम में एक बार फिर निजी स्कूलों ने अपना दबदबा कायम किया है। इस बार कुल 90 मेधावियों की मेरिट सूची में 50 मेधावी निजी, जबकि 40 परीक्षार्थी सरकारी स्कूलों से संबंध रखते हैं। वहीं शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कुल 110 मेधावियों में से 67 स्कूलों पर सरकारी स्कूलों का कब्जा था, जबकि 43 स्थानों पर ही निजी स्कूल मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बना पाए थे। इस बार आर्ट्स संकाय में सरकारी स्कूलों से 26, निजी से 12 और साइंस संकाय में सरकारी से चार, जबकि निजी स्कूलों से 27 ने अपनी जगह बनाई है। वहीं कामर्स में 10 स्थानों पर सरकारी, जबकि 11 स्थानों पर निजी स्कूलों का दबदबा है।

विज्ञापन

HP Board 12th Result: Boys could not even reach double figures in the merit of all the three streams, see the
12वीं कक्षा के होनहार। - फोटो : अमर उजाला

टॉप-10 में कांगड़ा ने पछाड़ा साक्षरता दर में अव्वल हमीरपुर 
 प्रदेश में सबसे ज्यादा साक्षरता दर रखने वाले हमीरपुर को टॉप-10 के मामले में कांगड़ा ने इस बार पछाड़ दिया है। वहीं, शिक्षा बोर्ड को टॉपर देने के मामले में कबायली जिले लाहौल-स्पीति और किन्नौर पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुए हैं। राजधानी शिमला की लाज कला संकाय के परीक्षार्थी बचा गए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए परीक्षा परिणाम में इस बार की टॉप-10 सूची में कांगड़ा ने टॉपर देने में नंबर एक पर कब्जा जमाया है, जबकि प्रदेश में सबसे ज्यादा साक्षरता दर रखने वाले जिला हमीरपुर कांगड़ा से पिछड़ गया है। बोर्ड के कुल 90 टॉपरों में 15 टॉपर जिला कांगड़ा ने दिए हैं, जिसमें साइंस में पांच, कामर्स में छह और आर्ट्स के चार मेधावी शामिल हैं। वहीं इसके विपरीत हमीरपुर जिला को साइंस संकाय ने आठ, कामर्स ने एक और आर्ट्स संकाय से पांच मेधावी मिले हैं। वहीं जिला ऊना और कुल्लू से 10-10 मेधावी शिक्षा बोर्ड को मिले हैं। वहीं दूसरी ओर टॉप सूची में साइंस संकाय के पहले पायदान को दो मेधावियों ने साझा किया है, जबकि आर्ट्स और कामर्स से एक-एक अभ्यर्थी ही टॉप पर रहा है। साइंस संकाय में सबसे अधिक 9वें स्थान को आठ मेधावियों ने आपस में साझा किया है, जबकि आटर्स में 10वें स्थान को 11 मेधावियों ने साझा किया है। इसके अलावा काॅमर्स संकाय के सातवें नंबर पर पांच मेधावियों ने एक समान अंक हासिल किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed