फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Board 12th class Result 2024: see hpbose toppers list here

HP Board 12th Result 2024: बेटियां फिर अव्वल, परिणाम में पिछड़े सरकारी स्कूल; यहां देखें मेरिट सूची

Mon, 29 Apr 2024 07:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Apr 2024 07:42 PM IST
सार

HP Board 12th Result 2024: प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 12वीं कक्षा के सभी संकायों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

विज्ञापन
HP Board 12th class Result 2024: see hpbose toppers list here
कामाक्षी शर्मा, छाया चौहान, श्रुति शर्मा, पीयूष ठाकुर व एंजल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 12वीं कक्षा के सभी संकायों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। ओवरऑल मेरिट और साइंस संकाय में कांगड़ा की कामाक्षी (98.80 फीसदी) और कुल्लू की छाया चौहान (98.80 फीसदी) ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। कॉमर्स संकाय में कांगड़ा की शव्या (98 फीसदी) और कला संकाय में ऊना की अर्शिता ने  भी 98 फीसदी अंक हासिल करके प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। परीक्षा परिणाम 73.76 फीसदी रहा जो पिछले साल की तुलना में 5.64 फीसदी कम है। तीनों संकायों की मेरिट सूची में 90 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें 68 छात्राएं शामिल हैं। इस बार 22 छात्र ही टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहे। पिछले साल की तुलना में इस बार सरकारी स्कूल पिछड़ गए हैं। टाॅप-10 में निजी स्कूलों के 50 और सरकारी स्कूलों के 40 विद्यार्थी शामिल हैं। पिछले साल मेरिट में 110 में से 67 स्थानों पर सरकारी स्कूलों के बच्चे रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन





कक्षा 12वीं के छात्र रोल नंबर डालकर यहां देखें अपना रिपोर्ट कार्ड 

विज्ञापन
विज्ञापन

63,092 विद्यार्थियों ने पास की परीक्षा, 9103 हुए फेल
12वीं कक्षा में कुल 85,777 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें से 63,092 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इनमें 30,572 लड़के और 32,520 लड़कियां शामिल हैं। 52 परीक्षार्थियों का परिणाम आरएलडी, 15 का पीआरएस, 19 का पीआरसी रहा। 13,276 की कंपार्टमेंट आई है और 9,103 विद्यार्थी परीक्षा पास करने में असफल रहे। 





 

41 विद्यार्थियों ने ओवरऑल टॉप-10 में बनाई जगह
ओवरआल टॉप-10 मेरिट लिस्ट में 41 परीक्षार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें 30 लड़कियां और 11 लड़के शामिल हैं। सरकारी स्कूलों से 10 और प्राइवेट स्कूलों से 31 विद्यार्थी शामिल हैं।

कला संकाय की मेरिट में 38 में से 31 लड़कियां
कला संकाय की मेरिट सूची में 38 विद्यार्थी टॉप-10 में शामिल हैं। इनमें से 31 लड़कियां हैं। साइंस की मेरिट में 31 में से 22 लड़कियां हैं। कॉमर्स की मेरिट में 21 में से 15 लड़कियां हैं।



 

रिकॉर्ड 25 दिन में घोषित किया परीक्षा परिणाम
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एवं उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा और बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि इस बार परीक्षा परिणाम रिकॉर्ड 25 दिन में घोषित किया गया है। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी संबंधित पाठशाला के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए उन्हें 500, पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय के हिसाब से 14 मई तक आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।


 

तीनों संकाय के 41 ओवरऑल टॉपर्स
टॉपर्स            अंक           स्कूल का नाम
कमाक्षी          494/500    भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल बैजनाथ (कांगड़ा)
छाया चौहान    494/500   सनोअर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा (कुल्लू)
श्रुति शर्मा       492/500    एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर
एंजल          491/500     मिनर्वा स्कूल गुमारवी (बिलासपुर)
पियूष ठाकुर    491/500     हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल हीरानगर (हमीरपुर)
पल्लक ठाकुर  490/500      एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल अनंतनगर (मंडी)
अर्शिता 9       490/500       डीएवी स्कूल ऊना (ऊना)
अर्पिता राणा    490/500       एसटी डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट (ऊना)
शव्या           490/500       राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जसूर
ध्रुव शर्मा        489/500       गुरुकुल पब्लिक स्कूल पक्का परोह (ऊना)
आरूही संभार   489/500       सनोवर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा (कुल्लू)
अदरिजा गौतम   488/500      हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी (चंबा)
आदित महाजन   488/500     द न्यू ऐरा स्कूल छतड़ी (कांगड़ा)
श्रद्धा             488/500        स्वामी विवेकानंद स्कूल रामनगर (मंडी)
 

गुरप्रीत कौर      488/500      राजकीय एसएम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इंदौरा
शिवांगी शर्मा     487/500       हिमालयन पब्लिक स्कूल पपरोला (कांगड़ा)
दिव्यांश अग्रवाल 487/500     आदर्श विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल नाहन, सिरमौर
शिवम            487/500    हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर (हमीरपुर)
गितांश शर्मा      487/500      राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल (चंबा)
ईशा ठाकुर       487/500      डीएवी स्कूल ऊना
मनोरमा          486/500     सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल महाजन बाजार (मंडी)
शालिनी          486/500     राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालिका नादौन (हमीरपुर)
रिदम कटोच     486/500     भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल बैजनाथ (कांगड़ा)
समृद्धि           486/500     सनोअर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा (कुल्लू)
कार्तिक शर्मा    486/500      राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुबारकपुर (ऊना)
कोमल          486/500      एएनएस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बढेरा (ऊना)
वंशिका सोहल  485/500      एसटी डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट (ऊना)

अंशिका राय    485/500      द मैग्नेट पब्लिक स्कूल (हमीरपुर)
कल्पना राणा   485/500       न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर (हमीरपुर)
तुषार ठाकुर    485/500       द न्यू ऐरा स्कूल छतड़ी (कांगड़ा)
कोमल कुमारी  485/500       सुपर मैग्नेट स्कूल प्रतापनगर (हमीरपुर)
वंशिता          485/500      राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालिका नादौन (हमीरपुर)
अनुकृति कटोच  485/500     स्नोवर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा (कुल्लू
मृदुल अहलूवालिया  485/500   सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल महाजन बाजार (मंडी)
तनु             484/500       राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनाही (हमीरपुर)
चिंतन          484/500      राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिल्लाघराट (चंबा)
आरुषि ठाकुर   484/500      एसटी डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट (ऊना)
भावना         484/500       राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनाहट्टी (शिमला)
ईशा शर्मा      484/500      भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल बैजनाथ (कांगड़ा)
अमन कुमार   484/500       संचेतना पब्लिक स्कूल अवाहदेवी (हमीरपुर)
वैशाली शर्मा  484/500      करियर एकेडमी स्कूल नाहन (सिरमौर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed