फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP BJP, MP Sikandar said that thousands of suggestions received by BJP for election vision paper

HP BJP: सांसद सिकंदर बोले- चुनाव दृष्टि पत्र के लिए भाजपा को मिले हजारों सुझाव

Wed, 21 Sep 2022 08:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Sep 2022 08:07 PM IST
सार

भाजपा चुनाव दृष्टि पत्र समिति की बैठक पार्टी के राज्य मुख्यालय दीपकमल चक्कर, शिमला में हुई। इसकी अध्यक्षता चुनाव दृष्टि पत्र समिति के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने की। 

विज्ञापन
HP BJP, MP Sikandar said that thousands of suggestions received by BJP for election vision paper
भाजपा चुनाव दृष्टि पत्र समिति की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव दृष्टि पत्र के लिए भाजपा को हजारों की संख्या में सुझाव मिले हैं। ये सुझाव कृषि, बागवानी, शिक्षा, सड़क, विकास, स्वास्थ्य और विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर प्राप्त हुए हैं। भाजपा ने सुझाव पेटी का भी वितरण किया है। बूथ स्तर से यह सुझाव दृष्टि पत्र समिति के पास आए हैं। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा सुझाव भाजपा को भेजे जाएं। भाजपा चुनाव दृष्टि पत्र समिति की बैठक पार्टी के राज्य मुख्यालय दीपकमल चक्कर, शिमला में हुई। इसकी अध्यक्षता चुनाव दृष्टि पत्र समिति के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने की।  

विज्ञापन


सिकंदर ने कहा कि भाजपा ने दृष्टि पत्र के सुझाव एकत्रीकरण के लिए एक पोर्टल और व्हाट्सएप नंबर भी लांच किया है, जिस पर जनता अपने सुझाव साझा कर रही है। इस समिति के पास हजारों की तादाद में सुझाव आए हैं, जिस पर समिति के सभी सदस्यों ने विस्तृत चर्चा की है। बैठक में मंत्री सुरेश भारद्वाज, राजीव सैजल, खुशी राम बालनाटाह, जेएस राणा, केआर भारती और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सिकंदर कुमार ने आम जनता से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा सुझाव भाजपा को भेजें, जिससे वे एक सुदृढ़ दृष्टि पत्र बना सकें। उनकी समिति सभी सुझावों का अध्ययन कर रही है। भाजपा की ओर से दृष्टि पत्र का पहला ड्राफ्ट बना लिया गया है और इस पर गहरा अध्ययन कर और सुझावों को शामिल करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


ऑनलाइन तबादला नीति बनाने, जीएसटी को सरल करने के दिए सुझाव 
 हिमाचल प्रदेश में भाजपा के स्वर्णिम दृष्टिपत्र के लिए आए सुझावों में कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन स्थानांतरण नीति बनाने और जीएसटी प्रणाली का सरलीकरण करने जैसे विषय सामने आए हैं। प्रदेश में कार्टन के बढ़ते दामों को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन प्राइस कैप लगाने, बागवानी नीति लाने, बिजली और पानी के बिलों के पैटर्न को बदलने जैसे मसले भी उठाए गए हैं। राज्य में होटल मालिकों ने भी बिजली और पानी के बिलों को देने के पैटर्न को बदलने जैसे मामले भी दृष्टि पत्र में शामिल करने की मांग की गई है। यह सभी सुझाव ऑनलाइन तरीके और मंडल स्तर पर रखी गई सुझाव पेटियों में आए हैं। भाजपा चुनाव दृष्टि पत्र समिति की बैठक में बुधवार को इस संबंध में मंत्रणा हुई। यह बैठक पार्टी के राज्य मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में चुनाव दृष्टि पत्र समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. सिकंदर कुमार ने बताया कि चुनाव दृष्टि पत्र के लिए भाजपा को हजारों की संख्या में सुझाव मिले हैं। ये सुझाव कृषि, बागवानी, शिक्षा, सड़क, विकास, स्वास्थ्य और विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर प्राप्त हुए हैं। भाजपा ने सुझाव पेटी का भी वितरण किया है। बूथ स्तर से यह सुझाव दृष्टि पत्र समिति के पास आए हैं। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा सुझाव भाजपा को भेजे जाएं।  इस समिति के पास हजारों की तादाद में सुझाव आए हैं, जिस पर समिति के सभी सदस्यों ने विस्तृत चर्चा की है। बैठक में मंत्री सुरेश भारद्वाज, राजीव सैजल, खुशी राम बालनाटाह, जेएस राणा, केआर भारती और अन्य गण्यमान्य सदस्य उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed