फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp assembly session may be shortened, speaker convened all party meeting today

छोटा हो सकता है विधानासभा सत्र, स्पीकर ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक

Sat, 21 Mar 2020 11:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Mar 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
hp assembly session may be shortened, speaker convened all party meeting today
हिमाचल विधानसभा(फाइल फोटो)

हिमाचल में कोरोना से पीड़ित दो मरीज आने के बाद विधानसभा के बजट सत्र पर संकट के बादल छा गए हैं। अगले वित्त वर्ष का बजट 26 मार्च को चर्चा के बाद वोट से पास होना है, लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते सरकार अब सत्र को छोटा करने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार इसी के चलते विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


इसमें जनता कर्फ्यू को सफलतापूर्वक लागू करने में भी सभी दलों का सहयोग मांगा जा सकता है। एक तरफ सरकार एहतियातन सभी बड़े ऐसे स्थलों को बंद करने के निर्णय ले रही है, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं, लेकिन हिमाचल विधानसभा का सत्र अभी तक सोमवार को दोबारा शुरू होना प्रस्तावित है। सूत्रों का कहना है कि अगर शनिवार को सभी दलों में सहमति बनती है तो ऐसा हो सकता है कि बजट बिना चर्चा पास कराकर सत्र स्थगित कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed