फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Assembly Monsoon session Live updates today: sukhu govt, opposition party

HP Assembly Session: हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र आज से, हंगामेदार रहने के आसार

Mon, 18 Aug 2025 10:08 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Aug 2025 10:08 AM IST
सार

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष प्राकृतिक आपदा, स्कूल बंद करने समेत विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी में है।

विज्ञापन
HP Assembly Monsoon session Live updates today: sukhu govt, opposition party
हिमाचल विधानसभा शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष प्राकृतिक आपदा, स्कूलों को बंद करने समेत विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी में है।  राज्य विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। यह सत्र 18 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगा। इसमें 12 बैठकें होंगी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सत्र अविलंब चले और सदन में महत्वपूर्ण व सार्थक चर्चा हो, इसके लिए पक्ष-विपक्ष में सामंजस्य बनाने के लिए सत्र आरंभ होने से पूर्व सर्वदलीय बैठक हुई। सत्र के प्रथम दिन चिंतपूर्णी से पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल के निधन पर शोकोद्गार प्रस्तुत किए गए, जिस पर व्याख्यान के माध्यम से सदन के नेता, उप नेता और अन्य सदस्य श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

विज्ञापन

981 सूचनाएं प्राप्त हुईं
पठानिया ने कहा कि अभी तक प्रश्नों के माध्यम से विधानसभा सचिवालय को कुल 981 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिनमें 793 तारांकित यानी मौखिक रूप से पूछे जाने वाले प्रश्न होंगे। 188 अतारांकित प्रश्न होंगे, जिनका सरकार लिखित में जवाब देगी। पठानिया ने कहा कि नियम 62 के तहत 13, नियम 101 के तहत 6 और नियम 130 के तहत 13 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिन्हें आगामी कार्रवाई के लिए सरकार को प्रेषित किया गया है। सदस्य 18 अगस्त को शाम 5:00 बजे तक विधानसभा सचिवालय को अपने प्रश्न भेज सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश दत्त भरवाल की सामाजिक कार्यों व गरीब लोगों की सेवा में विशेष रूचि थी: सीएम
मुख्यमंत्री ने शोकोद्गार प्रस्तुत करते हुए कहा कि पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल का 20 जुलाई को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। यह  सदन उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करता है। स्वर्गीय गणेश दत्त भरवाल का जन्म 6 फरवरी 1946 को गांव व डाकघर भैरा, तहसील अंब ऊना में हुआ था। उन्होंने प्री यूनिवर्सिटी शिक्षा प्राप्त करने के बाद टीबी हेल्थ विजिटर प्रमाण पत्र हासिल किया। गणेश दत्त भरवाल ने वर्ष 1970 में युवा कांग्रेस के सक्रिय सदस्य के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। उन्होंने वर्ष 1978 में ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में जनसेवा की। 1981 से जिला कांग्रेस समिति के सदस्य के रूप में कार्यरत रहे। वर्ष 1985 में वे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। सामाजिक कार्यों एवं गरीब लोगों की सेवा में उनकी विशेष रूचि थी। यह सदन स्वर्गीय गणेश दत्त भरवाल की ओर से प्रदेश तथा समाज के लिए की गई सेवाओं की प्रशंसा करता है। उनके निधन पर हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए यह सदन ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।

विज्ञापन

आपदा पर स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में भाजपा, कांग्रेस ने बनाई जवाबी रणनीति
 हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को भाजपा विधायक दल आपदा पर स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। प्रभावितों को मुआवजा न मिलने और कुलपति की नियुक्ति पर विपक्ष सदन में सरकार पर हमलावर रहेगा। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में रविवार देर शाम हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में रणनीति बनी। वहीं, विपक्ष के हंगामे का तोड़ निकालने के लिए  विधानसभा के मानसून सत्र के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि इस बैठक में राज्यहित को सर्वोपरि रखते हुए सशक्त रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई। हमारा संकल्प है, जनता के हितों की रक्षा करना, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना और प्रदेश के अधिकारों की मजबूती से पैरवी करना। भाजपा विधायक दल ने सत्ता पक्ष को घेरने के लिए रविवार शाम सात बजे विलीज पार्क में बैठक कर रणनीति तैयार की। इसमें अधिकतर भाजपा विधायक शामिल हुए। भाजपा विधायक दल राज्य विधानसभा की कार्यवाही रोककर आपदा पर स्थगन प्रस्ताव ला सकता है। सूत्रों के अनुसार विपक्ष इसे राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा मुद्दा बनाएगा।

कुलपतियों की नियुक्ति का प्रस्ताव
सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय और औद्यानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2024 को वापस लेने का प्रस्ताव रखा जाएगा। यह प्रस्ताव कृषि मंत्री चंद्र कुमार रखेंगे। इसके अलावा सदन में राज्यपाल की ओर से मंजूर पारित छह विधेयकों की प्रतियां भी रखी जाएंगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह हिमाचल नगरपालिका संशोधन अध्यादेश 2025 और नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय संशोधन अध्यादेश 2025 की प्रतियां भी सभा पटल पर रखेंगे। नियम 130 के तहत विधायक चंद्रशेखर, केवल सिंह पठानिया, सुरेश कुमार और नीरज नैय्यर भारी बरसात से जानमाल व निजी और सरकारी संपत्तियों को हुए नुकसान के बारे में चर्चा का प्रस्ताव देंगे। विधायक जीतराम कटवाल की ओर से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए नीति बनाने के लिए नियम 130 के तहत चर्चा के लिए एक अन्य प्रस्ताव लाया जाएगा।

विपक्ष के हर हमले का करारा जवाब देंगे : चौहान
केवल अपने चहेते को ही पैसे बांटे गए हैं। इस बार प्राकृतिक आपदा को लेकर भी केंद्र सरकार मदद कर रही है। इन मुद्दों को लेकर सदन के अंदर सरकार को घेरा जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में बढ़ रहे नशे अपराध और विकास कार्यों को लेकर सरकार को घेरा जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में ओक ओवर शिमला में सुबह 10 बजे होगी। इसमें सदन में कांग्रेस विधायक दल की रणनीति पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि सरकार 12 दिन के इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आएगी। विपक्ष के हर हमले का करारा जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed