फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   House gutted in fire in Thunag in Mandi in Himachal pradesh

सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान राख, नकदी, आभूषण और अन्य सामान भी जला

Sat, 07 Dec 2019 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 07 Dec 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
House gutted in fire in Thunag in Mandi in Himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र की थुनाग तहसील के तहत आने वाले गांव जौल में गैस सिलिंडर फटने से चार कमरों का दो मंजिला मकान जल कर राख हो गया है। घर में रखी 37 हजार की नकदी के अलावा आभूषण और अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। घटना में करीब पांच लाख के नुकसान का अनुमान है। आग इतनी भयंकर थी कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम के प्रयास भी नाकाफी रहे।  वहीं, प्रशासन ने पीड़ितों को 20 हजार की सहायता राशि जारी की है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थुनाग तहसील के जौल गांव निवासी कमलदेव के घर शनिवार को अचानक आग लग गई। गैस सिलिंडर फटने से आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते सब कुछ राख हो गया। इस घटना में मुर्गा खाना में रखे 15 मुर्गे भी जल गए। मकान के पीछे बनी गोशाला भी आग की चपेट में आ गई। जबकि, घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 37 हजार नकदी, राशन, कपड़े, फर्नीचर सहित अन्य साजो सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन


आग इतनी भयंकर थी कि मकान में रखे सामान को बचाया नहीं जा सका। घटना के समय घर के सभी लोग घर पर नहीं थे। घटना का पता चलते ही ग्रामीण बाल्टियां लेकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर अग्निशमन केंद्र थुनाग से कर्मचारी वाहन सहित घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगों और अग्निशमन कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आग से करीब पांच लाख का नुकसान होने का अनुमान है। पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 20 हजार रुपये दे दिए गए हैं। आकलन करने के बाद ही राहत राशि दी जाएगी। एसएचओ जंजैहली गोपाल चंद ने कहा कि पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed