फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   house gutted in fire in manali, loss of 50 lakhs

मनाली: काष्ठकुणी शैली से बना मकान जला, 50 लाख का नुकसान, तीन परिवारों के 19 सदस्य बेघर

Sat, 03 Dec 2022 08:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Dec 2022 08:37 PM IST
सार

कुल्लू जिले के मनाली के ऊझी घाटी के बुरुआ गांव में एक घर में भड़की आग से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना में तीन परिवारों के 19 सदस्य बेघर हो गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
house gutted in fire in manali, loss of 50 lakhs
काष्ठकुणी शैली से बना मकान जला - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली के ऊझी घाटी के बुरुआ गांव में एक घर में भड़की आग से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना में तीन परिवारों के 19 सदस्य बेघर हो गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग इतनी भयंकर थी कि घर में रखा सामान नहीं बचाया जा सका। पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बुरुआ गांव के खेमराज, टेडी सिंह और उत्तम चंद के संयुक्त मकान में शनिवार शाम को अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते काष्ठकुणी शैली में बने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। इसके अलावा साथ लगते प्रीतम चंद के मकान में भी आग फैल गई। ग्रामीणों ने प्रीतम चंद के मकान में लगी आग पर काबू पाया। अग्निकांड की घटना के दौरान परिवार के सभी सदस्य बगीचे में काम करने गए थे। उन्हें ग्रामीणों ने फोन से आग लगने की जानकारी दी।

विज्ञापन


आग लगने की खबर गांव में फैलने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मकान में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल केंद्र मनाली से वाहन समेत टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक भारी नुकसान हो चुका था। पंचायत प्रधान चूड़ामणि ने कहा कि आग इतनी भयंकर थी कि घर में रखा कुछ भी सामान नहीं बचाया गया। मकान की निचली मंजिल में बंधी गाय को सुरक्षित निकाला गया है। इस संबंध में लीडिंग फायरमैन हेमराज ने कहा कि आग पर काबू पाया गया है। अग्निकांड से करीब 50 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। साथ लगते मकान को बचा लिया गया है। इसमें करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


राजस्व विभाग को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। अग्निकांड प्रभावित परिवारों को तय नियमावली के तहत मुआवजा और फौरी राहत राशि दी जाएगी। 
- सुरेंद्र, उपमंडलाधिकारी मनाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed